UCEED Result 2022: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को आईआईटी बॉम्बे की ओर से किया गया था।

परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी 14 मार्च से 14 जून तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन 2022 (UCEED 2022) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 नवंबर 2022 थी।

Also ReadAlso Read

प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 फरवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। अब जल्द ही प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

UCEED Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट<br>सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए UCEED Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब उसे डाउनलोड करें।