तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी TRB ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2017 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट शुक्रवार 30 जून को घोषित किया गया। तमिलनाडु टीईटी 2017 का पहला पेपर 29 अप्रैल और दूसरा पेपर 30 अप्रैल को हुआ था। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.trb.tn.nic.in. पर देखा जा सकता है। TN टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के पेपर 1 में 2,41,555 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जबकि पेपर-2 में 5,12,260 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा की आंसर की 22 मई को जारी की गई थी। बोर्ड ने सभी उम्मीदवार को आंसर की देखने के लिए 27 मई तक का समय दिया था। हालांकि आंसर की में कुछ खामियां थीं, जिसपर कई उम्मीदवारों ने बोर्ड को आपत्ति भी जताई थी। इसके बाद बोर्ड ने विषयों को जानकारों से विमर्श करने के बाद फिर से आंसर की जारी की हैं। नई आंसर की रिजल्ट के साथ डाउनलोड की जा सकती हैं।
TNTET का पहला और दूसरा दोनों पेपर 150-150 मार्क्स के थे। पेपर-1 कक्षा एक से 5वीं तक के लिए कराया गया था, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए कराया गया था। पेपर-1 में 10+2 के लिए 15 मार्क्स, DTED (डिप्लोमा ऑफ टीचर एजुकेशन) के लिए 25 मार्क्स, TNTET के लिए 60 मार्क्स थे। जबकि पेपर-2 में 10+2 के लिए 15 मार्क्स, B.Ed के लिए 15 मार्क्स और TNTET के लिए 60 मार्क्स थे।
ऐसे देखें रिजल्ट: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.trb.tn.nic.in पर जाएं। मुख्य पेज पर Teachers Eligibility Test (TN TET) – 2017 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुल जाएगा, यहां सबसे नीचे जाएं और Next पर क्लिक करें। आंसर की डाउनलोड करने के लिए Final Key Answers पर क्लिक करें और रिजल्ट के लिए Individual Candidate Query पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट देख लें।