बात जब देश के टॉप 5 NIT इंस्टीट्यूट की आती है तो हर कोई यह जानना चाहता है कि उस लिस्ट में कौन-कौन से संस्थान शामिल है। एनआईटी में दाखिला लेने के लिए हर साल लाखों बच्चे प्रयास करते हैं, लेकिन सभी का यह ख्वाब पूरा नहीं हो पाता। NITs में दाखिला JEE मेंस क्वालिफाई करने के बाद मिलता है। इस साल जेईई मेन्स सेशन 2 का एग्जाम 4 से 12 अप्रैल के बीच होगा।

कैसे मिलेगा NITs में दाखिला

NTA के द्वारा यह परीक्षा देशभर में 300 शहरों और विदेश में 26 शहरों में आयोजित कराई जाएगी। JEE Mains स्कोर के आधार पर ही देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों के BE/BTech कोर्सेज में दाखिला मिल पाता है। वहीं, IITs में एडमिशन के लिए JEE Advanced क्वालिफाई करना जरूरी है। आइए इस मौके पर हम आपको देश के टॉप NITs के बारे में और उनके एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानकारी देते हैं।

NIT तिरुचिरपल्ली

इस संस्थान को NIT त्रिची के नाम से भी जाना जाता है। देश की टॉप 5 NIT में इसका पहला स्थान पर है। इस संस्थान में UG कोर्सेज के लिए JEE Mains के स्कोर और PG कोर्सेज में GATE एग्जाम के स्कोर और काउंसलिंग के दाखिला मिलता है। यहां पर केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग जैसी कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। इन कोर्सेज में BTech, MTech और MSc जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

NIT सूरतकल

कर्नाटक के मैंगलोर जिले में स्थित NIT सूरतकल देश की टॉप 5 एनआईट में दूसरे स्थान पर है। यहां इंजीनियरिंग से जुड़े 12 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और मैनेजमेंट भी हैं। यहां UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए JEE Mains और पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

एनआईटी, राउरकेला

ओडिशा के राउरकेला में स्थित यह एनआईटी संस्थान देश के टॉप एनआईटी में तीसरे स्थान पर है। यहां इंजीनियरिंग, प्लानिंग, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज जैसे अलग-अलग 17 एकेडमिक डिपार्टमेंट्स हैं। इंस्टीट्यूट में 14 अलग-अलग ब्रांच में इंजीनियरिंग (BE) कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते हैं।

कोर्स की बात करें तो इस संस्थान में बायोटेक्नोलॉजी एंड मेडिकल इंजीनियरिंग, सिरेमिक इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे कोर्सेज में BE और ME कर सकते हैं। इसके अलावा इन डिपार्टमेंट्स में PhD भी कर सकते हैं।

यहां UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

एनआईटी, वारंगल

इस संस्थान में इंजीनियरिंग के 11 अलग-अलग ब्रांच में पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां फिजिकल एजुकेशन का डिपार्टमेंट भी है। इस इंस्टीट्यूट से केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फिजिक्स जैसी कोर ब्रांच से BE की डिग्री कर सकते हैं। इन डिपार्टमेंट्स में PG कोर्स (MTech) भी कर सकते हैं। यहां अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिला 12वीं के मार्क्स और JEE Mains के स्कोर के आधार पर मिलता है। PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE क्वालिफाई करना जरूरी है।

एनआईट, कालीकट

इस संस्थान में आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए अलग से डेडिकेटेड डिपार्टमेंट भी है। साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, मैनेजमेंट स्टडीज और ह्यूमैनिटीज, आर्ट्स और सोशल साइंसेज के लिए भी अलग से डिपार्टमेंट हैं। यहां पर छात्र इंस्टीट्यूट में बायोसाइंस इंजीनियरिंग, मटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। इंस्टीट्यूट में UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE क्वालिफाई करना जरूरी है।