JAC Board 12th Arts Result 2018, Jharkhand Board 12th Result 2018: Jharkhand Academic Council (JAC), JAC 12th Result 2018 for arts, JAC Inter Result 2018 आज जारी कर दिया है। Jharkhand Academic Council JAC 12th Arts Result 2018, JAC 12th Arts Stream Result 2018 को दिन में 2 बजे जारी किया गया। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। स्टूेडंट्स को पास होने के लिए हर विषय में 33 नंबर लाने होंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने ही झारखंड इंटरमीडिएट के एग्जाम आयोजित कराए थे। एकेडमिक ईयर 2017-18 के लिए एग्जाम 8 मार्च से 3 अप्रैल तक कराए थे। स्टूडेंट JAC 12th Result 2018, Jharkhand Result 2018, Jharkhand Board Result 2018, Jharkhand Class 12 Result 2018, Jharkhand Class 12 Arts Result 2018 को examresults.net/jharkhand, results.nic.in, jharkhand.indiaresults.com इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकते हैं।
JAC 12th Arts Result 2018 Live Updates
Highlights
झारखंड बोर्ड का 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट jac.nic.in, jharresults.nic.in और http://www.jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स SMS और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं। साइंस में इस साल 92,405 परीक्षार्थियों में से 44,677 छात्र ही पास हो पाए। 12वीं साइंस का पास फीसद 48.34 रहा। जबकि कॉमर्स की परीक्षा में कुल 40,925 छात्रों में 40,244 छात्र सफल हुए। कॉमर्स में पास छात्रों का फीसद 67.49 प्रतिशत रहा।
खूंटी जिला में 92.51 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहे लोहरदगा जिले में 90.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। तीसरे नंबर पर 86.66 फीसदी पासिंग परसेंटेज के साथ झारखंड की राजधानी रांची रही है।
सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं।
इसके बाद वहां आपको झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आर्ट्स का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
अब आपको रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरनी होगी।
जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा। आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।
पास फीसदी मामले में सबसे पहले पर खूंटी, दूसरे पर लोहरदगा, तीसरे पर रांची रहा। सबसे नीचे पलामू, गोड्डा रहा है। सबसे पहले नंबर पर आने वाले खूंटी जिले में 92.51 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड की 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 12,430 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। वहीं 86,805 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन पास हुए हैं। इसके अलावा 30,943 स्टूडेंट्स की थर्ड डिवीजन आई है।
इस बार झारखंड बोर्ड की 12वीं आर्ट की परीक्षा में 1.84 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इनमें से 72.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने स्मार्टफोन से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर रिजल्ट का कोई ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इससे फायदा ये होगा कि रिजल्ट ऑनलाइन आते ही स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन आ जाएगा।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने ही झारखंड इंटरमीडिएट के एग्जाम आयोजित कराए थे। एकेडमिक ईयर 2017-18 के लिए एग्जाम 8 मार्च से 3 अप्रैल तक कराए थे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। JAC ने 7 जून को झारखंड इंटर कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए थे।
ऑफलाइन रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर RESULT टाइप करना होगा। उसके बाद एक स्पेस देकर JAC12 टाइप करना होगा। इसके बाद एक स्पेस देकर ROLL CODE+ ROLL NUMBER टाइप करने होंगे। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज देना है। इस मैसेज का चार्ज स्टूडेंट्स को देना होगा।
उदाहरण- RESULT<space>JAC12<space>ROLL CODE+ ROLL NUMBER Send to 56263
झारखंड बोर्ड का 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट jac.nic.in, jharresults.nic.in और http://www.jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स SMS और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जेएसी कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हुईं। काउंसिल ने नकल रोकने के लिए इस बार तरह तरह के कई उपाय किए थे। झारखंड बोर्ड ने पहली बार सीसीटीवी और ऑनलाइन प्रवेश पत्र जैसी सुरक्षा सुविधाएं पेश कीं। 128956 लड़कों (61.79%) ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, जबकि 125878 लड़कियों ने झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास की। यह पासिंग परसेंटेज 57.29 फीसदी था।
लतेहार जिले का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था, केवल 38.19% छात्र कक्षा 10 परीक्षा में पास हुए थे। वहीं हजारीबाग जिला टॉप पर रहा था। यहां सबसे ज्यादा 74.75 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। दूसरे नबंर पर रांची था। रांची में 72.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। तीसरे नंबर पर ईस्ट सिंहभूम जिला रहा था। यहां 68.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
झारखंड जेएसी कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इस साल, 1,01,020 (23%) छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन पास किया। 1,18,046 (27%) छात्रों ने सेकेंड डिवीजन से पास हुए। जबकि 35,764 स्टूडेंट्स (9%) थर्ड डिवीजन से पास हुए। JAC 2018 में 1,28,595 स्टूडेंट्स फेल हो गए थे। वहीं कुल पासिंग परसेंटेज 59.48 फीसदी था।
कक्षा 12 वीं आर्ट्स बोर्ड के परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) आज 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेगा। परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च, 2018 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे। कुल 1,28,956 लड़कों (61.7 9 प्रतिशत) लड़कों ने परीक्षा सफलतापूर्वक परीक्षा पास की, जबकि 1,25,878 लड़कियों ने परीक्षा पास की।
कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं में कुल 16,618 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि 26,337 को सेकेंड डिविजन हासिल हुई। 1,711 ने थर्ड डिविजन में परीक्षा पास की। वहीं कॉमर्स में कुल 6,127 छात्र-छात्राओं को फर्स्ट डिविजन मिली और 18,266 को सेकेंड डिविजन तथा 2,7770 थर्ड डिविजन से पास हुए।
JAC ने 7 जून को झारखंड इंटर कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए थे। 12वीं साइंस में पासिंग पर्सेंटेज 48.34 रहा, यानी 93,405 में से 44,677 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स में कुल 67.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें 40,244 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 27,164 पास हुए।