सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई), तमिलनाडु कक्षा 12 या उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (HSE) का रिजल्‍ट आज शाम 5 बजे घोषित किया जाना था मगर रिजल्‍ट तय समय पर जारी नहीं किया जा सका। बोर्ड अधिकारी ने indianexpress से बात करते हुए बताया है कि किन्‍हीं कारणों से रिजल्‍ट आज जारी नहीं किए जा सकेंगे। रिजल्‍ट जल्‍द जारी किए जाएंगे जिसकी जानकारी भी छात्रों को दे दी जाएगी। रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।” हायर सेकंडरी की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 9 लाख छात्र उपस्थित हुए थे जिनके रिजल्‍ट जारी किए जाने हैं।

सभी छह विषयों में 100 में से प्रत्येक में 35 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार पास माने जाएंगे। उन विषयों के लिए जिसमें थ्‍योरी के 70 नंबर हैं, उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल में 15 अंक और टोटल में 35 मार्क्स स्‍कोर करने होंगे। फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्‍स दिए जाने का भी प्रावधान है।  ताजा अपडेट्स देखते रहने के लिए छात्रों को सलाह है कि वे हमारे साथ बने रहें।

Live Blog

 

18:28 (IST)07 Jul 2020
आज जारी नहीं होंगे रिजल्‍ट

बोर्ड अधिकारी ने जानकारी दी है कि 12वीं के रिजल्‍ट आज जारी नहीं हो सकेंगे। रिजल्‍ट जारी होने की नई डेट जल्‍द घोषित की जाएगी।

17:35 (IST)07 Jul 2020
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्‍ट

बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं तथा होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक करें।

17:24 (IST)07 Jul 2020
आधिकारिक वेबसाइट है अनरिस्‍पांसिव

छात्र अपने रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज को रीफ्रेश करते रहें। हेवी ट्रैफिक के चलते रिजल्‍ट चेक करने में फिलहाल परेशानी हो रही है।

17:07 (IST)07 Jul 2020
आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in तथा dge1.tn.nic.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक करें।

16:49 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: कुछ ही देर में जारी हो रहे हैं रिजल्‍ट

रिजल्‍ट कुछ ही मिनटों में जारी होने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।

16:38 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: इन डॉक्‍यूमेंट्स की होगी जरूरत

वेबसाइट पर अपने स्कोर चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। ये उन्हें लॉग-इन करने में मदद करेंगे। चूंकि 9 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच कर रहे होंगे इसलिए दस्तावेजों को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

16:22 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे 9 लाख से अधिक छात्र, उनके माता-पिता, शिक्षक और अन्य हितधारक आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in तथा dge1.tn.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट अब से कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले हैं।

16:02 (IST)07 Jul 2020
बीते साल अप्रैल में जारी हुआ था रिजल्‍ट

पिछले साल तमिलनाडु बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च 2019 से 19 मार्च 2019 के बीच कराई गयीं थी और इसका रिजल्ट 19 अप्रैल 2019 को घोषित किया गया था। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 14 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 के बीच संपन्न हुई थी।

15:38 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे 8 लाख से अधिक छात्र, उनके माता-पिता, शिक्षक और अन्य हितधारक आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, tnresults.nic.in तथा dge1.tn.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

15:11 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: रिजल्‍ट जारी होने की डेट

बोर्ड ने रिजल्‍ट जारी करने की डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर सूत्रों की मानें तो रिजल्‍ट मंगलवार 07 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्र वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें।

14:43 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: इस साल है बेहतर रिजल्‍ट की उम्‍मीद

TN HSC 2019 रिजल्‍ट में, पास प्रतिशत 91.3 प्रतिशत रहा। 2018 में, परीक्षा में शामिल होने वाले 91.1 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की जबकि 2017 में पास प्रतिशत 94.4 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष बीते वर्षों से बेहतर रिजल्‍ट आने की उम्‍मीद है।

14:11 (IST)07 Jul 2020
TN Board +2 12th Result 2020: ये है रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

स्‍टेप 1: सबसे पहले tnresults.nic.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: अब Tamil Nadu HSE result लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और लॉग इन सब्मिट करें।
स्‍टेप 3: रिजल्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर नज़र आएगा, इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।