स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा मल्टि टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) (एमटीएस) एग्जाम 16 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित कराए जाएंगे। एसएससी ने इसके लिए जून में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया था। पेपर लीक होने के चलते एग्जाम रद्द किए गए थे। अगर आप ने भी इस पद (एमटीएस) के लिए अप्लाई किया है तो आपके लिए कई बातें जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें। आगामी परीक्षा कम्प्यूटर बेसड होगी। बीते मई और जून को होने वाले एग्जाम्स ऑफलाइन तरीके से कराए गए थे, जिन्हें पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। ऐसे में इस बार एग्जाम ऑनलाइन तरीके से कराए जाएंगे। एसएससी द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। स्टेनो ग्रेड ‘C’ और ‘D’ के लिए परीक्षा 11 से 14 सितंबर, 2017 के बीच आयोजित कराई गई थीं। वहीं एसएससी एमटीएस पेपर 1 2016 की परीक्षा- 16 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2017 तक आयोजित होंगी।

SSC MTS एग्जाम पैटर्न- पेपर रद्द होने के बाद अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नए पेपर में कैसे सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन एसएससी के लेटेस्ट नोटिफिकशन के मुताबिक, पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होंगे। एसएससी एमटीएस 2016 पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। पेपर में 25 सावलों के चार सेक्शन होंगे और हर सवाल 2 मार्क्स का होगा। पेपर 200 मार्क्स का होगा। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।

नेगेटिव मार्किंग- पेपर में गलत जवाब देने के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी हर गलत जवाब के एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। जैसे एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वैसे ही मार्किंग पॉलिसी भी पहले जैसी रहेगी। पेपर अधिकतम 200 अंको का होगा और इसमें भी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। अब आपको बताते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।

ऐसे डाउनलोड करें SSC MTS Exam 2017 का एडिमिट कार्ड
– सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
– इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक पर क्लिक करने के बाद “स्टेटस ऑफ कैंडिडेट्स ऑफ मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ” पर क्लिक करें।
– इसके बाद नया लिंक खुलेगा।
– जिसमें जाकर संबंधित जानकारी टाइप करें।
– क्लिक करने पर आरोप एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
– प्रिंट आउट निकाल लें।