Summer Season Google Doodle: गूगल हर इवेंट या खास दिन पर डूडल बनाकर उसे याद करता है। आज भी गूगल ने कुछ ऐसा ही किया है। उत्तरी गोलार्ध में समर 2020 शुरू होने जा रहा है। इस पर आज गूगल ने डूडल बनाया है। डूडल में इसमें सूरज को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही एक हॉट एयर बलून दिखाया गया है। संतरी रंग की पट्टी पर अलग अंदाज में गूगल लिखा गया है। वहां गर्मी 23 सितंबर तक चलेगी।

ग्रीष्म ऋतु चारों ऋतुओं में सबसे गर्म होती है, जो वसंत के बाद और शरद ऋतु से पहले आती है। ग्रीष्मकालीन संक्रांति पर या इसके आसपास, सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त होता है, दिन सबसे लंबे होते हैं और रातें सबसे छोटी होती हैं। संक्रांति के बाद मौसम बदलने के साथ दिन छोटा होता जाता है। गर्मियों की शुरुआत की तारीख जलवायु, परंपरा और संस्कृति के अनुसार अलग अलग होती है। जब उत्तरी गोलार्ध में गर्मी होती है, तो इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्ध में सर्दी होती है।

Live Blog

Summer Season Google Doodle: 

14:04 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: सितंबर में बराबर होंगे दिन-रात

आज दिन की अवधि करीब 13.45 घंटे की होगी, जबकि रात 10.35 घंटे में सिमट जाएगी। आज के बाद दिन की अवधि कम होनी शुरू हो जाती है और रातें लंबी होने लगेंगी। 21 या 22 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर हो जाएगा। इसी तरह 21 अथवा 22 मार्च को दिन व रात बराबर होते हैं।

13:51 (IST)20 Jun 2020
“सूरज (sol) रुका (stitium)”

इस दिन को Summer Solstice के नाम से जाना जाता है। Solstice शब्द लेटिन के Solstitium से बना है जिसका अर्थ – “सूरज (sol) रुका (stitium)” है। Solstice शब्द सूरज के रुके होने या फिर पॉज होने को इंगित करता है।

13:22 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: सुबह की किरणों का लोग लेते हैं आनंद

दुनिया भर में लोग समर सीज़न सोल्‍सटाइस को अलग अलग तरीकों से देखते हैं। इंग्लैंड का स्टोनहेंज एक लोकप्रिय स्थल है जहां सुबह सूरज की किरणों का मज़ा लेने हजारों हजारों लोग एकट्ठे हो जाते हैं।

12:50 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: ये है संक्राति की वजह

हमारी पृथ्‍वी सूर्य के चारों ओर की कक्षा के सापेक्ष अपने अक्ष पर 23.4 डिग्री पर झुकी हुई मानी जाती है। सूर्य की ओर झुके हुए पृथ्वी के हिस्से में ग्रीष्मकालीन संक्रांति है और दूसरे आधे भाग में, शीतकालीन संक्रांति है।

12:23 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: आज है साल का सबसे लंबा दिन

आज साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसे वर्ष में गर्मी की मौसम की शुरुआत भी माना जाता है। इसीलिए गूगल ने डूडल बनाकर इस दिन को खास बनाया है।

11:51 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle 2020: ये भी हैं आज के दिन की खास बातें

साल का सबसे लंबा दिन होने के साथ साथ आज का दिन और मायनों में भी खास है। आज वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे भी है और साथ ही साथ अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस भी है।

11:17 (IST)20 Jun 2020
ग्रीष्‍मकालीन संक्राति का प्रतीक है समर सोल्‍सटाइस

21 जून वर्ष 2019 का सबसे लंबा दिन है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्मकालीन संक्रांति का प्रतीक है। आज, पृथ्‍वी के आधे हिस्से, यानी भूमध्य रेखा के उत्तर में रहने वाले लोग एक ही दिन में सूर्य की अधिकतम रोशनी का आनंद लेते हैं।

10:46 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: आज से शुरू होता है साल का सबसे गर्म मौसम

वर्ष का सबसे गर्म मौसम, ग्रीष्मकालीन सत्र उत्तरी गोलार्ध में आज ग्रीष्मकालीन संक्रांति से शुरू होता है और 22 या 23 सितंबर तक चलेगा।

10:17 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: क्‍या है Solstice का मतलब

Solstice शब्‍द का पहला हिस्‍सा Sol लैटिन भाषा का शब्‍द है जिसका अर्थ है सूर्य, तथा Stitium का अर्थ है एकसमान रूप से खड़ा रहने वाला।

09:45 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: आखिर क्‍यों खास है आज का दिन

Summer Solstice वह दिन है जब हमारी पृथ्वी पूरी तरह से अधिकतम बिंदु पर सूर्य की ओर झुकी होती है। सूर्य आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुँच जाता है और सीधे कर्क रेखा के ऊपर स्थित हो जाता है। जब सूर्य उच्चतम बिंदु पर होता है, तो उसकी गति रुक जाती है।

09:14 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: अब रहेंगे दिन लंबे और रातें छोटी

21 जून से 22 या 23 सितंबर की अवधि के दौरान, दिन लंबे और रातें छोटी रहेंगी। हालाँकि, Summer Solstice की तिथि जलवायु और ट्रेडिशन पर निर्भर करती है।

08:46 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: समर सोल्सटिस

इसके अलावा यहां गर्मी का मौसम है तो दक्षिण गोलार्द्ध में भारी सर्दी पड़ रही है। यह चक्र पूरे साल चलता है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होता है। कर्क रेखा वाले भाग में एक पल के लिए धरती पर स्थित किसी भी वस्तु की परछाई गायब हो जाती है। इस दिन को समर सोल्सटिस यानी ग्रीष्मकालीन संक्रांति कहा जाता है।

08:17 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: ये है दिन रात का फेर

धरती का अपना भ्रमण और अपने अक्ष में 23.50 डिग्री झुकी होने के कारण दिन-रात होते हैं। इसी कारण दिन और रात के समय में अंतर आता है। इन दिनों सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध से होकर गुजर रहा है और धरती के इस भाग में दिन लंबे होते हैं। इसके उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन छोटे और रातें लंबी हैं।

07:47 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: क्या है इस शब्द का मतलब

Solstice शब्द को परंपरागत रूप से चार मौसम – बंसत, गर्मी, पतझण और सर्दियों के बदलने के रूप में देखा जाता है। गर्मी की शुरुआत 21 जून और 23 सितंबर को दिन सबसे छोटा है जिसे सर्दियों की शुरुआत के तौर पर देखा जाता है।

07:20 (IST)20 Jun 2020
Summer Season Google Doodle: Solstice शब्द का ये है अर्थ

इस दिन को Summer Solstice के नाम से जाना जाता है। Solstice शब्द लेटिन के Solstitium से बना है जिसका अर्थ – “सूरज (sol) रुका (stitium)” है। Solstice शब्द सूरज के रुके होने या फिर पॉज होने को इंगित करता है।