साल का सबसे बड़ा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर की रात को देखा जाएगा। हर तरफ चंद्र ग्रहण की ही चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस तरह का चंद्र ग्रहण 100 साल बाद देखने को मिलेगा। आज के इस चंद्र ग्रहण को ‘ब्लड मून’ कहा जा रहा है क्योंकि आज चंद्रमा खून की तरह लाल हो जाएगा। आज का चंद्र ग्रहण एशिया, अफ़्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के लाखों स्टूडेंट्स के लिए भी काफी अहम है क्योंकि उन्हें 82 मिनट की इस खगोलीय घटना के बारे में जरूरी बातें जरूर पता होनी चाहिए ताकि इससे जुड़े सवाल जब भी परीक्षा में पूछे जाएं तो वह दे सकें।

10 साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

आज का चंद्रग्रहण करीब 82 मिनट का होगा और यह पिछले 10 सालों का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है जो न केवल एक खगोलीय घटना का प्रतीक है बल्कि एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा कि कैसे विज्ञान, अंतरिक्ष और हमारा आकाश खूबसूरती से जुड़े हुए हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्रमा लाल क्यों हो जाता है? कुछ ग्रहण दूसरों की तुलना में लंबे क्यों होते हैं? चंद्र ग्रहण को ‘ब्लड मून’ क्यों कहा जा रहा है?

आज के चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

ब्लड मून किसे कहते हैं?

बता दें कि चंद्र ग्रहण तभी होता है जब पृथ्वी की पोजिशन सूर्य और चंद्रमा के बिल्कुल बीच में होती है। तब पृथ्वी की छाया सीधे चंद्रमा पर पड़ती है और उसे ढक लेती है। यह घटना पूर्णिमा के दौरान ही संभव होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से छाया में प्रवेश कर जाता है। उस समय, कालेपन में विलीन होने के बजाय चंद्रमा यह तांबे और लाल रंग की आभा में चमकता है, जिसे Blood Moon कहते हैं।

आज का यह चंद्र ग्रहण ऐसे समय है जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। चंद्रमा की लाल चमक कोई जादुई रहस्य नहीं है। इसे ‘रेले प्रकीर्णन’ द्वारा समझाया गया है। यह वही प्रभाव है जो सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सूर्य को लाल दिखाता है। जैसे ही सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के घने वायुमंडल से होकर गुजरता है तब सब जगह नीले और हरे जैसे छोटे तरंगदैर्ध्य बिखर जाती हैं। लंबे लाल और नारंगी तरंगदैर्ध्य पृथ्वी के चारों ओर घूमते हैं और चंद्रमा को एक कोमल चमक में नहला देती हैं जो लाल होती है। इसलिए ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर हर सूर्योदय और सूर्यास्त को एक साथ चंद्रमा की सतह पर प्रक्षेपित होते हुए देख जा सकता है।

आज के चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें

ग्रहण प्रारंभ: रात 8:58 बजे (7 सितंबर, 2025)
आंशिक ग्रहण प्रारंभ: रात 9:57 बजे
पूर्ण ग्रहण प्रारंभ (रक्त चंद्र चरण): रात 11:00 बजे
अधिकतम ग्रहण: रात 11:41 बजे
पूर्ण ग्रहण समाप्त: रात 12:22 बजे (8 सितंबर, 2025)
आंशिक ग्रहण समाप्त: रात्रि 1:26 बजे
ग्रहण समाप्त: रात 2:25 बजे