UPTET Admit Card 2017: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 के लिए प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर, 2017 को जारी कर दिए थे। सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बड़ी तादाद में उम्मीदवारों ने वेबसाइट पर लॉग इन किया जिसके कारण वेबसाइट भी क्रैश हो गई थी। इसी तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए वेबसाइट पर कार्ड डाउनलोड करने के 2 लिंक (सर्वर 1 और सर्वर 2) दिए गए हैं। UPTET परीक्षा 15 अक्टूबर को होगी। तो आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें।
उम्मीदवार: UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से इनमें से लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द भी हुईं। इन एप्लीकेशन्स के रद्द होने के बाद परीक्षा में लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों के बैठने का अनुमान है।
परीक्षा पैटर्न: चलिए अब जानते हैं परीक्षा के पैटर्न के बारे में। परीक्षा में दो पेपर या फिर 2 भाग होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और पेपर 2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप होंगे।
2 सर्वर: जैसा कि हमने पहले बताया, वेबसाइट क्रैश होने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए upbasiceduboard.gov.in पर 2 लिंक (सर्वर 1 और सर्वर 2) दिए गए। आप आपना एडिमट कार्ड किसी भी सर्वर से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
महत्वपूर्ण तारीख
एडमिट कार्ड- 05.10.2017 से 15.10.2017
परीक्षा- 15.10.2017
उत्तर कुंजी- 17.10.2017
असहमति दर्ज कराने की डेट – 21.10.2017
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2017
Step 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर UPTET पर क्लिक करें।
Step 3: UPTET Admit Card 2017 के डाउनलोड लिंक, सर्वर 1 या सर्वर 2 में से किसी पर भी क्लिक करें।
Step 4: जिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Step 5: आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।