SSC Stenographer City Intimation Slip 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ स्किल टेस्ट 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन ssc.gov.in पर देख सकते हैं। SSC द्वारा यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से साझा की गई है।
City Intimation Slip क्या है?
SSC के अनुसार, सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देने के लिए जारी की गई है। यह यह एडमिट कार्ड नहीं है।
SSC Stenographer Skill Test 2026 Admit Card कब आएगा?
SSC ने स्पष्ट किया है कि Skill Test का एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार वही लॉगिन आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC Stenographer Skill Test 2026 परीक्षा तिथि
SSC Stenographer Grade C और Grade D के लिए Skill Test का आयोजन निम्न तिथियों को किया जाएगा:
28 जनवरी 2026
29 जनवरी 2026
केवल वही उम्मीदवार Skill Test में शामिल होंगे जो लिखित परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके हैं।
SSC Stenographer Skill Test 2026: परीक्षा पैटर्न
एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड स्किल को परखना है।
डिक्टेशन विवरण
समय: 10 मिनट
ग्रेड सी : 100 शब्द प्रति मिनट
ग्रेड डी: 80 शब्द प्रति मिनट
भाषा: अंग्रेज़ी या हिन्दी (उम्मीदवार के विकल्प अनुसार)
स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की समय अवधि
| पद | भाषा | सामान्य उम्मीदवार (मिनट) | स्क्राइब उम्मीदवार (मिनट) |
| Grade D | English | 50 | 70 |
| Grade D | Hindi | 65 | 90 |
| Grade C | English | 40 | 55 |
| Grade C | Hindi | 55 | 75 |
SSC Stenographer Vacancy 2026: कुल पद
SSC इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,590 पदों पर नियुक्ति करेगा:
ग्रेड सी: 230 पद
ग्रेड डी: 1,360 पद
इन पदों में UR, SC, ST, OBC, EWS, Ex-Servicemen और PwD श्रेणियां शामिल हैं।
SSC Stenographer Skill Test 2026 City Slip कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. Registration Number और Password से लॉगिन करें।
स्टेप 3. Exam City Details देखें।
स्टेप 4. पेज को डाउनलोड / सेव कर लें
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें ताकि Admit Card, Exam Centre Details और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट समय पर मिल सकें।
