SSC MTS Admit Card 2019: एसएससी एमटीएस 2019 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए रजिस्टर किया था वह अपने SSC MTS के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को दो एग्जाम देने होंगे। पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 2 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक होगा। वहीं पेपर 2 17 नंबर को होगा। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो कैंडिडेट्स पेपर 1 में पास होंगे। पेपर 2 का एडमिट कार्ड केवल उन्हीं कैंडिडेट्स के लिए जारी किया जाएगा।
SSC MTS का एडमिट कार्ड एग्जाम से करीब 3 सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल थी। पेपर 1 के एडमिट कार्ड के जारी होने की तारीख जुलाई का दूसरा सप्ताह मानी जा रही है। इसके अलावा पेपर 2 के एडमिट कार्ड अक्टूबर में जारी किए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘Admit Card’ का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर आपको कई एग्जाम के एडमिट कार्ड वाला नया पेज खुल जाएगा। अब यहां अपने रीजन की वेबसाइट को सिलेक्ट कर लें। अब यहां अपनी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक कर पाएंगे। यहां क्लिक करके आप अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि आपके लिए कहां कहां सरकारी नौकरी निकली हुई हैं।