कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पेपर 2 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर II की परीक्षा 6 नवंबर, 2024 को होगी। एसएससी के आधिकारिक नोटिफिकेशन को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 के पेपर II को 6 नवंबर, 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।”
आयोग ने 20 अगस्त को पेपर 1 के नतीजे घोषित किए थे। SSC JE (पेपर 1) परीक्षा 5 जून से 7 जून, 2024 तक हुई थी। पेपर 1 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब 6 नवंबर, 2024 को होने वाली SSC JE (पेपर 2) परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
SSC Junior Engineer JE Paper 2 Exam Date: परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग 9 सितंबर से 26 सितंबर तक संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) टियर 1 परीक्षा आयोजित करेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है। दो स्तरों की परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम सहित पेपर 2 के बारे में अतिरिक्त विवरण प्रदान करेगा।
SSC Junior Engineer JE Paper 2 Exam Date: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?
स्टेप 1. कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर, JE (पेपर 2) एडमिट कार्ड लिंक (जारी होने पर) पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4. नए पेज पर ब्लैंक फील्ड में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5. सही डिटेल सबमिट करने के बाद आपका JE (पेपर 2) एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी की जांच करें, उसके बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।