SSC JE 2017 final results, SSC JE 2017 का फाइनल रिजल्ट आज आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए SSC की आधिकारिक वेबासइट ssc.nic.in पर जाना होगा। यहीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट आज 15 अक्टूबर को दोपहर तक जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस एग्जाम में करीब 5,69,930 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। SSC हर साल रिक्रूटमेंट के लिए एग्जाम कराता है।
एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडिडेट्स को देश में अलग-अलग सरकारी विभागों और मंत्रालय में पोस्ट किया जाता है। जूनियर इंजीनियर्स का रिक्रूटमेंट एसएससी द्वारा आयोजित कराए जाने वाले एग्जाम्स में से ही एक एग्जाम है। यह कंबाइंड ग्रेजुऐट लेवल एग्जाम (CGLE) और कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) एग्जाम का ही एक पार्ट है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक: इसका रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां रिजल्ट टैब पर क्लिक करना है। रिजल्ट में जाने के बाद JE को सिलेक्ट करना है। यहां जाकर कैंडिडेट अपना रिजल्ट चैक कर पाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक SSC JE की कुल 341 वैकेंसी हैं। SSC JE 2017 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अक्टूबर-नवंबर 2017 में हुए थे। इसके लिए पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट जनवरी 2018 में कराया गया था। वहीं दूसरा टेस्ट जून 2018 में कराया गया था।

