SSC GD Result 2019 के CBT का रिजल्ट इसी महीने आने वाला है। यह एग्जाम 11 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक चले थे। इस एग्जाम का रिजल्ट 21 जून को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा रिजल्ट रीजनल वेबसाइट्स पर भी जारी किया जाएगा। SSC GD में पास होने वाले कैंडिडेट्स को PET और  PST के लिए बुलाया जाएगा। PST/PET के लिए SSC GD 2019 में CBT के आधार पर आए नॉर्मला इज्ड मार्क्स के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। मार्किंग फाइनल आंसर की के आधार पर की जाती है, जिसे 30 अप्रैल, 2019 से 5 मई, 2019 तक प्राप्त एसएससी जीडी की आधिकारिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी किया गया है।