एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी इसलिए परिणाम आने में थोड़ी देरी हो रही है। हालांकि SSC GD Constable परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। छात्र प्रश्नों के हिसाब से अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी जीडी ने दिसंबर 2023 में आवेदन लिए थे।
आंसर की जारी होने के कारण अब परीक्षा देने वाले छात्र किसी भी गलती पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि अगर किसी दो कैंडिडेट्स के स्कोर एक समान हैं तो बड़े कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शीरीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाता है।
बता दें कि SSC ने कुछ दिन पहले SSC GD कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी परीक्षा 20 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 के बीच संपन्न हुई थी। उम्मीदवार अब परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हम इस आर्किकल में आपको आपको कट ऑफ अंक के बारे में भी बताएंगे।
अप्रैल मध्य में जारी होंगे परिणाम
माना जा रहा है कि अप्रैल मध्य में परिणाम की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही ssc.gov.in पर आधिकारिक एसएससी जीडी परिणाम के तारीख की घोषणा कर सकता है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
एसएससी जीडी की संभावित कट ऑफ 2024
- EWS- 135-145
- SC- 130-140
- ST- 120-130
- ESM- 71-81
- OBC- 137-147
- UR (General)- 140-150