SSC GD Constable Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किसी भी वक्त एसएससी जीडी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आयोग आज रात तक या कल 31 जनवरी की दोपहर तक इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 तक एसएससी जीडी परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा, जिसमें प्रत्येक परीक्षा से 4 दिन पहले उसका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सरकारी नौकरी 2025 की इस भर्ती परीक्षा के हॉल टिकट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करके जान सकते हैं हर छोटी बड़ी जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है, जिसे ssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 का आयोजन, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।
अपने क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट पर जाएं।
प्रवेश प्रमाण पत्र (एडमिट कार्ड)/परीक्षा तिथि/शहर की जानकारी लिंक खोलें
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
एडमिट कार्ड/परीक्षा तिथि/शहर की जानकारी सबमिट करें और डाउनलोड करें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 का अभियान का उद्देश्य 39,481 रिक्त पदों को भरने का है।
एसएससी कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा 04/फरवरी/2025 से 25/फरवरी/2025 तक निर्धारित है।
यह भर्ती अभियान सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (AR) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के 39481 रिक्त पदों को भरेगा।
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जो हिन्दी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के के लिए किया जा रहा है।
कर्मचारी चयन आयोग 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 तक एसएससी जीडी परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा, जिसमें प्रत्येक परीक्षा से 4 दिन पहले उसका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग 4 फरवरी को होने वाली एसएससी जीडी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है।