कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CPO SI और CAPF Exam 2025 के लिए उन उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है, जिन्होंने 21 नवंबर तक सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा का उपयोग नहीं किया था। अब अभ्यर्थी 4 दिसंबर सुबह 11 बजे तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फीडबैक मॉड्यूल के जरिए अपनी पसंद का एग्जाम शहर चुन सकते हैं।

SSC ने कहा है कि, यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले स्लॉट चयन नहीं किया था। जिन अभ्यर्थियों ने मूल विंडो में स्लॉट चुना था, उनके लिए शहर स्लिप (City Slip) पहले ही जारी की जा चुकी है।

एक मौका, वरना परीक्षा में नहीं मिलेगी एंट्री

आयोग द्वारा यह भी साफ किया गया है कि, जो उम्मीदवार इस वन-टाइम स्लॉट चयन अवसर का उपयोग नहीं करेंगे उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और वे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल नहीं हो पाएंगे।

SSC CPO 2025 परीक्षा: 9 से 12 दिसंबर तक होगी परीक्षा

SSC CPO परीक्षा 2025 का आयोजन 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच होगा। भर्ती अभियान के तहत कुल 5,308 पदों को भरा जाना है। परीक्षा चार चरणों में होगी, जो इस प्रकार है।

पेपर 1 (CBT)

PST/PET (शारीरिक मानक/ सहनशक्ति परीक्षण)

पेपर 2

विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME)

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2025: 7,948 पदों की लिस्ट जारी

इसके साथ ही SSC ने MTS (Non-Technical) और Havaldar (CBIC/CBN) भर्ती 2025 के लिए अस्थायी रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। कुल 7,948 पद अधिसूचित किए गए हैं।

कैटेगरी के अनुसार रिक्तियां इस प्रकार हैं।

MTS (18–25 आयु वर्ग): 6,078 पद

MTS (18–27 आयु वर्ग): 732 पद

Havaldar (CBIC and CBN): 1,138 पद

यह आंकड़े 27 नवंबर 2025 तक के अपडेट हैं और क्षेत्रवार एवं श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण प्रदान करते हैं।

वेबसाइट पर शहर चयन लिंक और भर्ती विवरण उपलब्ध है, उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर CPO 2025 शहर चयन फॉर्म भर सकते हैं और MTS/Havaldar Vacancy PDF देखने के अलावा अपने क्षेत्र के अनुसार रिक्तियों की जांच कर सकते हैं।

Direct Link of SSC CPO 2025 Slot Selection

SSC CPO 2025 Slot Selection Official Notice