कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज, 4 दिसंबर को संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को दिया जाएगा।

SSC CHT admit card 2024: आधिकारिक अधिसूचना में क्या कहा गया ?

एसएससी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “उक्त परीक्षा के लिए ‘प्रवेश प्रमाण पत्र’ संभवतः 04.12.2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे वेबसाइट ssc.gov.in… पर उपलब्ध निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।”

SSC CHT admit card 2024: कब जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप

आयोग ने 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को पहले ही जारी कर दिया है।

SSC CHT admit card 2024: एग्जाम पैटर्न

संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर 1 में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी जिसमें उम्मीदवारों को 100 अंकों के लिए पूछे गए 100 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इस परीक्षा में आने वाले सभी प्रश्न केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जो बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा 2024 का पेपर 2 एक वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा होगी, जिसमें अनुवाद और निबंध शामिल होंगे। यह प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा और इस परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे की है।

SSC CHT admit card 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4. ब्लैंक फील्ड में मांगी गई जानकारी दर्ज कर के सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका SSC SHT पेपर 1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी की जांच करें और डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

SSC CHT admit card 2024: कितनी और कहां हैं रिक्तियां

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के 312 रिक्त पदों को भरा जाना है।