Sir John Tenniel (सर जॉन टेनियल) Google Doodle: Happy Birthday Sir John Tenniel! गुगल ने शुक्रवार (28 फरवरी 2020) को महान इंग्लीश illustrator, ग्राफिक humourist और राजनीतिक कार्टूनिस्ट की जयंती को सिलेब्रेट करने के लिए खास डूडल तैयार किया है। 28 फरवरी 1820 को वेस्ट लंदन के बेवासेटर में जन्मे सर जॉन टेनियल का आज 200वां जन्मदिवस है। साल 1893 में कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया था। टेनियल को विशेष रूप से 50 से अधिक वर्षों के लिए प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट की पत्रिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने इल्यूसट्रेटर और पेंटिंग कला के जरिए लुईस कैरोल के टाइमलेस एलिस इन वंडरलैंड सीरीज के किरदारों इतनी जीवंत बना दिया था, जिसके लिए भी दुनियाभर में उन्हें पहचान मिली थी।
Sir John Tenniel Biography, Alice in Wonderland illustrations: All You Need to Know
टेनियल ने रॉयल अकादमी स्कूलों में पढ़ाई की थी और महज 16 साल की उम्र में उन्होंने सोसाइटी ऑफ़ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स में प्रदर्शनी के लिए ऑयल पेंटिंग पेश की थी। इसके बाद उन्होंने वेस्टमिंस्टर के नए पैलेस में लगाए जाने के लिए एक प्रतियोगिता के लिए 16 फीट ऊंचा कार्टून तैयार किया था, जिसके लिए उन्हें 100 यूरो मिले थे। सर जॉन टेनियल का निधन फरवरी महीने में ही साल 1914 को हुआ था, तीन दिन बाद वें 94 वर्ष के होने वाले थे।
Sarkari Naukri-Result 2020 LIVE Updates: Check Here
11वीं शताब्दी के महान चित्रकार, राजनीतिक कार्टूनिस्ट और व्यंग्य कलाकार सर जॉन टेनियल ने अपनी स्कूली पढ़ाई रॉयल अकादमी स्कूल से पढ़ाई की थी। आज उनकी 200वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी है।
लुईस कैरोल का उपन्यास 'Through the Looking-Glass, and What Alice Found There' 27 दिसंबर 1871 में पब्लिश हुआ था।। इस फेमस उपन्यास को साल 1865 में पब्लिश हुए 'Alice's Adventures in Wonderland' की कड़ी कहा गया, इसलिए उपन्यास को 'Alice through the Looking-Glas' के नाम से भी जाना जाता है। दोनों ही उपन्यासों में सर जॉन टेनियल के इलस्ट्रेशन का बखूबी से इस्तेमाल किया गया था।
"टेनियल के चित्रण में पीढ़ियों से बच्चों और वयस्कों की कल्पनाओं को समान रूप से जान डाली गई है। उनकी विरासत आज भी कायम है, क्योंकि पाठक आज तक कला की इन कालजयी रचनाओं को संजोते हैं।" गूगल ने इस कोटेशन के साथ डूडल लगाया है।
टेनियल की 200वीं वर्षगांठ पर गूगल ने शानदार डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
महज 16 साल की उम्र में फेमस प्रदर्शनी में अपनी पेंटिंग शामिल करने के बाद, उन्होंने 22 साल की उम्र में (साल 1842) Samuel Carter Hall's की किताब 'The Book of British Ballads' का इलिस्ट्रेशन कर दिया था।
ये उनके अनोखे अप्रोच का ही कमाल था कि लेखक और प्रोफेसर चार्ल्स डोड्सन का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ। प्रोफेसर चार्ल्स का पेन नेम लुईस कैरोल था। 1865 में उनकी किताब एलिस इन वंडरलैण्ड प्रकाशित हुई जो दुनिया भर में मशहूर हुई।
टेनियल ने 1850 में एक इलस्ट्रेटर के रूप में अपने सफर की शुरूआत की। उन्होनें बेहद प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्रिका द पंच के साथ एक पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट के तौर पर काम किया। उनके इस काम ने उन्हें काफी पहचान दिलाई।
28 फरवरी, 1820 को लंदन में जन्मे टेनियल, 19वीं शताब्दी के शुरूआती वर्षों में काफी प्रसिद्ध हो गए थे। सोसाइटी ऑफ़ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स में प्रदर्शनी के लिए, महज 16 साल की उम्र में उन्होनें अपनी पहली ऑयल पेंटिंग प्रस्तुत की थी।
deleting_message
Google ने आज शुक्रवार को डूडल के साथ ब्रिटिश इलस्ट्रेटर और कलाकार सर जॉन टेनियल को उनके 200वें जन्मदिन की वर्षगांठ पर बधाई दी है। डूडल में डेनियल का एक खूबसूरत इलस्ट्रेशन दिखाया गया है।
जाने-माने विक्टोरियन चित्रकारों में से एक के रूप में प्रसिद्ध, टेनियल को लुईस कैरोल के टाइमलेस एलिस इन वंडरलैंड श्रृंखला के पात्रों को जीवंत करने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
कैरोल के साथ अपने काम के बाद, टेनियल ने फिर कभी इलस्ट्रेशन की नौकरी स्वीकार नहीं की। इसके बजाय, वह द पंच में अपने कार्टून के काम पर लौट गए। मैगजीन और एलिस इन वंडरलैंड दोनों के अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए, टेनियल ने 1893 में नाइटहुड प्राप्त किया।
1840 में, टेनियल को अपने पिता के साथ तलवारबाजी का अभ्यास करने के दौरान आंख में एक गंभीर घाव लग गया था। जैसे-जैसे साल बीतते गए, टेनियल की दाहिनी आंख की रोशनी धीरे धीरे खोती चली गई।
20 साल की उम्र से ही टेनियल अपनी दाहिनी आंख की रोशनी खो रहे थे, जोकि पिता के साथ खेलने के दौरान हुई एक दुर्घटना की वजह से हुआ था।
एक ऐतिहासिक साप्ताहिक पत्रिका 'Punch' में राजनीतिक कार्टूनिस्ट काम करने के दौरान सर जॉन टेनियल को 1850 से बतौर इलस्टेटर जाना जाने लगा था। यहां उन्होंने 50 साल तक काम किया था।
11वीं शताब्दी के महान चित्रकार, राजनीतिक कार्टूनिस्ट और व्यंग्य कलाकार सर जॉन टेनियल ने रॉयल अकादमी स्कूल से पढ़ाई की थी।
लुईस कैरोल का उपन्यास 'Through the Looking-Glass, and What Alice Found There' 27 दिसंबर 1871 में पब्लिश हुआ था।। इस फेमस उपन्यास को साल 1865 में पब्लिश हुए 'Alice's Adventures in Wonderland' की कड़ी कहा गया, इसलिए उपन्यास को 'Alice through the Looking-Glas' के नाम से भी जाना जाता है। दोनों ही उपन्यासों में सर जॉन टेनियल के इलस्ट्रेशन का बखूबी से इस्तेमाल किया गया था।
लुईस कैरोल का उपन्यास 'Alice’s Adventures in Wonderland' 26 नवंबर 1865 में प्रकाशित हुआ था। इस बुक, बच्चों के लिए अपनी काल्पनिक कहानियों और पहेलियों की वजह से अंग्रेजी भाषा के उपन्यासों के सबसे लोकप्रिय साबित हुई थी।
सर जॉन टेनियर को Lewis Carroll's की 'Alice's Adventures in Wonderland' और 'Through the Looking-Glass and What Alice Found There' नोवेल्स में 92 ड्राइंग के लिए भी जाना जाता है।
सर जॉन टेनियल द्वारा की गई पहली इलस्ट्रेशन किताब 'The Book of British Ballads' आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यह बुक आसानी से 1000 रुपए से लेकर 1700 रुपए में मिल जाएगी।
महज 16 साल की उम्र में फेमस प्रदर्शनी में अपनी पेंटिंग शामिल करने के बाद, उन्होंने 22 साल की उम्र में (साल 1842) Samuel Carter Hall's की किताब 'The Book of British Ballads' का इलिस्ट्रेशन कर दिया था।