GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2021: जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2021 या गुजरात बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2021 घोषित कर दिया गया है। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी ने रिजल्ट घोषित किया। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी स्टूडेंटस् पास हुए हैं और उन्हें पदोन्नत किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट gsebs.org पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं।
गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए परिणाम की घोषणा की। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वेबसाइट gseb.org काम नहीं कर रही है। इसके अलावा, कृपया ध्यान दें कि वर्तमान में स्कूल लॉगिन के तहत रिजल्ट उपलब्ध हैं। रोल नंबर के माध्यम से व्यक्तिगत परिणाम की जांच के लिए लिंक फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इस साल कुल 8,57,204 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और उन्हें पदोन्नत किया गया है। इनमें से 17,186 ने ए1 ग्रेड हासिल किया है। ए2 ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या 57,362 है। कुल छात्रों में से 4.90 लाख लड़के थे और 3.66 लाख लड़कियां थीं। अधिकतम छात्रों को C1 और C2 ग्रेड मिला है। इस साल गुजरात एसएससी परीक्षा 2021 को महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। परिणामों की गणना आंतरिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की गई है।
How to check GSEB SSC Result 2021
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsebservice.com पर जाएं और बोर्ड की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और लेटेस्ट रिजल्ट पर क्लिक करें।
GSEB SSC रिजल्ट चेक करने के लिए स्कूल लॉगिन विंडो खुलेगी – छात्र / स्कूल index नंबर का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और सबमिट कर सकते हैं। सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
यदि आपके पास अपना रोल नंबर नहीं है, तो आप अपने परिणाम के बारे में जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
स्कूल लॉगिन के लिए डायरेक्ट लिंक https://www.gseb.org/ है।

