SBI Clerk Prelims Result 2018, SBI Clerk Mains Admit Card 2018: स्टेट बैंक ने SBI Clerk Prelims 2018 Result घोषित कर दिया है। अब जिन कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर ली है अब वह मेन्स के एग्जाम में हिस्सा लेंगे। एसबीआई ने मेन एग्जाम की तारीख की भी घोषणा कर दी है। मेन्स एग्जाम 5 अगस्त को होगा। बैंक कुल 9,366 पदों को इस परीक्षा के जरिए भरेगा। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द एक्टिव होगा। मेन एग्जाम में जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्‍वांटेटिव एप्टिट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्‍यूटर एप्टिट्यूड के 190 प्रश्‍न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा।

एग्जाम दो भाषाओं में होगा और गलत उत्तर पर अंक काटे (कुल नंबर का एक चौथाई) जाएंगे। मतलब 4 सवाल के गलत उत्तर देने पर 1 नंबर काट लिया जाएगा। प्रीलिम्‍स से इतर, मुख्‍य परीक्षा के लिए बैंक न्‍यूनमत क्‍वालिफाइंग अंक तय करेगा। एसबीआई क्लर्क के मेन एग्जाम के लिए कुल पोस्ट के 10 गुने लोगों का सिलेक्शन किया जाता है। मतलब 1 पोस्ट के लिए 10 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा। बैंक मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करेगा।

SBI Clerk Prelims Exam Result 2018 ऐसे देखें: सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। यहां होमपेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन होगा। इस पर जाएं। यहां SBI Clerk Prelims result 2018 का लिंक दिखाई देगा। उस लिकं पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डाल दें। डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर होगा। इसके बाद इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।