राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जयपुर स्थिति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) से एक बड़ी और अच्छी खबर आई है, जहां विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर रिक्तियों की संख्या तक पूरी डिटेल।
Sarkari Naukri 2024: किन पदों पर निकली है भर्तियां
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने वैद्य, क्लीनिकल रजिस्ट्ररार, अकाउंट ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित तमाम पदों पर इन भर्तियों को जारी किया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
पद का नाम | पदों की संख्या |
वैद्य (मेडिकल ऑफिसर) | 01 |
क्लिनिकल रजिस्ट्रार (काया चिकित्सक) | 01 |
क्लिनिकल रजिस्ट्रार (प्रसूति तंत्र और स्त्री रोग) | 01 |
अकाउंट ऑफिसर | 01 |
नर्सिंग ऑफिसर (आयुर्वेद) | 01 |
फॉर्मासिस्ट | 02 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 22 |
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर | 01 |
मैट्रोन | 01 |
Sarkari Naukri 2024: कहां और कब तक करें आवेदन
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा जारी की गई भर्तियों में आवेदन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर, 2024 है। इन भर्तियों के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nia.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Naukri 2024: पात्रता क्या है ?
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा अलग अलग पदों पर जारी की गई भर्तियों के लिए संबंधित विषयों में एमडी, एमएस, बीएससी, डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं आदि अनिवार्य किया गया है, जिसकी पूरी डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024: आयु सीमा
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा जारी की गई सरकारी नौकरी 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 और अधिकतम आयु 56 रखी गई है और आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख से की जाएगी।
Sarkari Naukri 2024: चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की इन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहला चरण प्री एग्जाम, दूसरा चरण मेंस एग्जाम और तीसरा चरण साक्षात्कार है।
Sarkari Naukri 2024: आवेदन शुल्क कितना है ?
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए भुगतान शुल्क अलग अलग रखा गया है, जो पद के अनुसार, 2000, 2500, 3500 रुपये है। इसके साथ ही एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को क्रमश: 3000, 2000, 1800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।