AISSEE Class 6, 9 Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society से डाउनलोड कर सकते हैं। AISSEE 2026 की परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
AISSEE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/AISSEE पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर AISSEE 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
AISSEE 2026 परीक्षा पैटर्न
AISSEE 2026 का आयोजन OMR शीट के माध्यम से पेन-पेपर मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 190 शहरों में होगी।
कक्षा 6 के लिए परीक्षा विवरण
समय: 150 मिनट
भाषा: 13 भाषाओं में, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल
कुल प्रश्न: 125 MCQ
कुल अंक: 300 अंक
भाषा: 25 प्रश्न – 50 अंक
गणित: 50 प्रश्न – 150 अंक
बुद्धिमत्ता (Intelligence): 25 प्रश्न – 50 अंक
सामान्य ज्ञान: 25 प्रश्न – 50 अंक
कक्षा 9 के लिए परीक्षा विवरण
समय: 180 मिनट
भाषा: केवल अंग्रेजी
कुल प्रश्न: 150 MCQ
कुल अंक: 400 अंक
गणित: 50 प्रश्न – 200 अंक
अंग्रेजी: 25 प्रश्न – 50 अंक
बुद्धिमत्ता: 25 प्रश्न – 50 अंक
सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न – 50 अंक
सामाजिक विज्ञान: 25 प्रश्न – 50 अंक
AISSEE 2026 पासिंग क्राइटेरिया
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में कम से कम 25% अंक और
कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
हालांकि, SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों की इस शर्त से छूट दी गई है।
किन सैनिक स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
AISSEE 2026 के माध्यम से देशभर के 33 स्थापित सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, 69 नए स्वीकृत सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश होगा, जबकि इनमें से 19 नए सैनिक स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9 में भी दाखिले की अनुमति दी गई है।
AISSEE 2026 रिजल्ट कब आएगा?
AISSEE 2026 का परिणाम परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह बाद जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर, रिजल्ट और अन्य अपडेट्स से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को nta.ac.in और exams.nta.nic.in/sainik-school-society वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
Sainik School Admit Card 2026 Direct Link For class 6th
Sainik School Admit Card 2026 Direct Link For class 9th
