राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in, recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

RSMSSB Stenographer/ PA admit card 2024: कब होगी परीक्षा ?

स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसे दो शिफ्ट में पूरा किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

RSMSSB Stenographer/ PA admit card 2024: कितनी है रिक्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट की 474 रिक्तियों को भरा जाना है।

RSMSSB Stenographer/ PA admit card 2024: स्टेनो/पीए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।

स्टेप 3. अब स्टेनोग्राफर/पीए एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड में दर्ज डिटेल की जांच करके उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

RSMSSB Stenographer/ PA admit card 2024: स्टेनो/पीए की चयन प्रक्रिया

RSMSSB स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए कुल 474 रिक्तियां के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्टेनोग्राफी टेस्ट से गुजरना होगा।