RRB PARAMEDICAL की exam date जारी होने के बाद अब इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का पूरा जोर अंतिम समय की तैयारी पर है। इसके लिए वे कई Mock Test में भी शामिल हो रहे हैं ताकि वे अपनी तैयारी का आंकलन कर सकें। SBI PO Mains 2019, RRB NTPC, DSSSB DASS, ONGC, UPPRPB के एडमिट कार्ड भी आ गए हैं या कुछ के आने वाले हैं। परीक्षा इसी महीने के अगले कुछ दिनों में होने वाली है। सामान्य ज्ञान की तैयारी को अगर आप पुख्ता कर लेते हैं तो आप हाई स्कोरिंग प्वाइंट पा जाएंगे। इसके बाद अगर आपको गणित, रीजनिंग या अंग्रेजी जैसे विषयों में कम नंबर भी आते हैं तो सामान्य ज्ञान के नंबर उनको बैलेंस कर सकता है। इसी को देखते हुए हम सामान्य ज्ञान (GK) का मॉक टेस्ट (Mock Test) लेकर आए हैं। इसके लिए आप अपनी तैयारी जांच लें।
SBI PO Mains 2019 का admit card अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज़ कर दिया है। परीक्षा 20 जुलाई 2019 को है। वहीं RRB NTPC का Admit Card भी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द http://www.rrbcdg.gov.in पर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसिज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) भी बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन सबऑर्डिनेट सर्विस की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। वहीं Bihar Vidhan Sabha Group D के तहत Admit Card vidhansabha.bih.nic.in पर जारी करेगी। इसके अलावा ऑएल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने नॉन एग्ज़िक्यूटिव ऑफ दिल्ली की पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिया है। जिसे आप http://www.ongcindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क की पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जारी कर दिया है। एग्जाम से पहले आप अपना एडमिट कार्ड संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
तो चलते हैं सामान्य ज्ञान के Mock Test पर। चेक कीजिए अपनी GK की तैयारी:
1. कौन सा भारतीय शहर हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ है?
क. पंजाब ख. जयपुर ग. राजस्थान घ. रांची
2. कोपा अमेरिका 2019 का खिताब इनमें से किस टीम ने जीता है?
क. अर्जेंटीना ख. पेरू ग. ब्राज़ील घ. अमेरिका
3. किस टीम ने महिला फीफा विश्व कप 2019 का खिताब जीता?
क. जापान ख. चीन ग. अमेरिका घ. नीदरलैंड्स
4. कौन सी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर बाजार पूंजीकरण में नंबर वन पर पहुंच गई है?
क. HDFC ख. SBI ग. महिंद्रा घ. TCS
5. कौन सा भारतीय खिलाड़ी विश्व कप 2019 में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाला दूसरा भारतीय बना है?
क. के. एल. राहुल ख. रोहित शर्मा ग. शिखर धवन घ. विराट कोहली
6. किस खिलाड़ी ने पोलेंड के कुटनो एथलेटिक्स मीट में पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मैडल जीता है?
क. मोहम्मद अनस ख. संजय शर्मा ग. जितिन पाल घ. एम. पी. जुबीर
7. भारत पाकिस्तान की सीमा को मज़बूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा किस अभियान की शुरूआत की गई है?
क. ऑपरेशन विजय ख. ऑपरेशन सुदर्शन ग. ऑपरेशन संचार घ. ऑपरेशन समर
8. कोर इन्वेस्टमेंट कंपनियों की समीक्षा के लिए आरबीआई द्वारा गठित पैनल के अध्यक्ष कौन है?
क. अरविन्द सुब्रमण्यम ख. तपन रे ग. शक्तिकांत दास घ. उर्जित पटेल
9. स्टेट ऑफ़ एजुकेशन इन इंडिया 2019 रिपोर्ट किसके द्वारा तैयार की गयी है?
क. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ख. लोयोला कॉलेज ग. तक्षशिला विश्वविद्यालय घ. दिल्ली यूनिवर्सिटी
10. किस स्वदेशी मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 500 किलोमीटर कर दी गई है?
क. पृथ्वी ख. अग्नि ग. नाग घ. ब्रह्मोस
11. निम्न में से किस देश में अब OLA अपना टैक्सी बिज़नेस शुरू कर पाएगी?
क. रशिया ख. न्यू यॉर्क ग. लंडन घ. टोरंटो
12. निम्न में से कौन सी भाषा आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा बोली जाती है?
क. तेलुगू और कन्नड़ ख. तेलुगू और ऊर्दू ग. अंग्रेजी और तेलुगू घ. उपरोक्त सभी
13. इनमें से किस देश ने माउंट एवरेस्ट पर सफाई अभियान की शुरूआत की है?
क. चीन ख. भारत ग. नेपाल घ. भूटान
14. ICC बोर्ड का अध्यक्ष कौन है?
क. शशांक मनोहर ख. विक्रम कुमार ग. दिनेश गुप्ता घ. रमेश कुमार
15. ICC की रैंकिंग के अनुसार कौन सा खिलाड़ी पहने स्थान पर है?
क. रोहित शर्मा ख. एम. एस. धोनी ग. हार्दिक पंड्या घ. विराट कोहली
उपरोक्त सवालों के उत्तर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: See Mock Test 5 Answer Sheet
