RRB Group D Exam Date 2018, Admit Card: Railway Recruitment Board (RRB) लेवल 1 (Group D) के 62,907 पदों पर नियुक्ति के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 17 सितंबर से कराएगा। RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी है। इसके मुताबिक परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 17 सितंबर 2018 है। परीक्षा का शहर, तिथि और पाली (शिफ्ट) की जानकारी CBT से 10 दिन पहले यानी 7 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके अलावा CBT का डिटेल्ड शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा। RRB ने अपने नोटिफिकेशन में और भी कई जरूरी बातों पर ध्यान देने को कहा है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए सिर्फ RRB की वेबसाइट्स पर विजिट करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से भी बचें।

जानकारी के लिए आपको बता दें अभी RRB ALP-Technician (Group C) पदों के लिए भर्ती परीक्षा जारी है। अंतिम CBT यानी भर्ती परीक्षा 4 सितंबर को होगी। ALP-Technician के 60,000 पदों पर भर्ती होनी है। पहले 26,502 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। बाद में 1 अगस्त 2018 के नोटिफिकेशन में रेलवे ने पदों की संख्या 60,000 तक बढ़ाने की संभावना जताई है। इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। बहरहाल, चलिए जानते हैं RRB Group D भर्ती से जुड़ी और जरूरी बातें।

RRB Group D 62,907 पदों पर भर्ती- कुल 62,907 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा देने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 10वीं के पाठ्यक्रम के गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने वाले PET यानी शारीरिक परीक्षा देंगे। यह अनिवार्य है।

PET- PET यानी शारीरिक परीक्षा पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।