RRB Group D Exam Date 2018: Railway Recruitment Board (RRB) लेवल 1 (Group D) के लिए भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। RRB ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारतीय रेलवे में लेवल 1 (RRB Group D) के 62,907 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए पहले चरण की परीक्षा होगी जिसे कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) कहा जाता है। CBT से 10 दिन पहले यानी 7 सितंबर 2018 परीक्षा का शहर, तिथि और पाली (शिफ्ट) की जानकारी जारी होगी। CBT का डिटेल्ड शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। सारी महत्वपूर्ण जानकारी आप RRB की विभिन्न वेबसाइट्स से हासिल कर सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड भी RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
RRB Group D 62,907 पदों पर भर्ती- RRB Group D में कुल 62,907 रिक्त पदों के लिए भर्ती होनी है। यहां उम्मीदवारों का चयन CBT के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर भी किया जाएगा। पहले जानते हैं CBT के बारे में। CBT के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 10वीं के पाठ्यक्रम से होंगे। विषयों की बात करें तो इनमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय होंगे। CBT क्वॉलिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को PET यानी फिजिकल टेस्ट देना होगा। चलिए अब PET के बारे में विस्तार से जानते हैं।
PET- PET क्वॉलिफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
