RRB Railway Group D Exam Analysis: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से चल रही हैं। ग्रुप डी में 62,907 पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद की जाएगी। यह परीक्षाएं 16 अक्टूबर 2018 तक चलेंगी। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले फिजिकल टेस्ट देंगे। 24 सितंबर को भी रेलवे परीक्षा आयोजित हुई थी। तो चलिए जानते हैं 24 सितंबर की परीक्षा का पेपर एनालिसिस। सबसे पहले बात करते हैं डिफिकल्टी लेवल की। परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट बताया जा रहा है। चलिए अब सेक्शन्स के हिसाब से जानते हैं परीक्षा में किन-किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे गए थे।
रीजनिंग सेक्शन- इसमें शब्दावली से 3-4 प्रश्न; एनालॉजी से 3; प्रश्न श्रृंखला से 2 प्रश्न; ऑड वन आउट से 3 प्रश्न; वेन डायग्राम से 2 प्रश्न; मिरर इमेज से 1 प्रश्न; दिशा से 1 प्रश्न; विवरण और निष्कर्ष से 3 प्रश्न; कोडिंग-डिकोडिंग से 3 प्रश्न; कैलेंडर से 2 प्रश्न; ब्लड रिलेशन से 2 प्रश्न और गणना चित्र से 1 प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे।
गणित- इसमें एस.आई, सीआई से 3 प्रश्न; पाइप और कतरनी से 1 प्रश्न; लाभ / हानि से 2 प्रश्न; समय, गति और दूरी से 2 प्रश्न; एवरेज से 1 प्रश्न; ट्रिग्नोमेट्री से 3 प्रश्न; परसेंटेज से 2 प्रश्न; डीआई (पाई चार्ट) से 2 प्रश्न; आयु से 1 प्रश्न; समय और कार्य से 3 प्रश्न; ज्यामिति (सर्कल) से 1 प्रश्न और सरलीकरण से 3 प्रश्न पूछे गए थे।
जनरल साइंस- इसमें फिजिक्स से 9-11 प्रश्न, केमेस्ट्री से 8-9 प्रश्न और Biology से 9-10 प्रश्न पूछे गए थे।
करंट अफेयर्स- परीक्षा तीन शिफ्ट्स में हुई थी और तीनों शिफ्ट्स में करंट अफेयर्स के प्रश्न बदले हुए थे। “नेशनल साइंस डे कब होता है? विजय स्तंभ किस राजा ने बनवाया था? G-20 समिट कहां होगी? वेवलेंथ का एसआई यूनिट क्या है? नीति आयोग का वाइस-चेयरमैन कौन है? बजाज का सीईओ कौन है?” ऐसे अलग-अलग प्रश्न परीक्षा में पूछ गए थे।
RRB Group D Admit Card 2018: रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 परीक्षा एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड
