RRB Group D Admit Card 2018, Railway Group D Exam Admit Card Date 2018, Exam Date Schedule Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी लेवल 1 में लगभग 63 हजार पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसको लेकर RRB ने 6 सितंबर को ग्रुप डी परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया। लेवल 1 पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 17 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन मॉक टेस्ट 10 सितंबर से उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी 9 सितंबर को दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र CBT से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
परीक्षा 90 मिनट की होगी और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों में गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट (www.rrbcdg.gov.in) से डाउनलोड कर सकेंगे। इस टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दूसरे चरण के लिए PET हेतु बुलाया जाएगा।
CBT परीक्षा का पासिंग प्रतिशत विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए यह 40 प्रतिशत, OBC के लिए 30 प्रतिशत, SC श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और ST श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स परीक्षा पास करने के लिए अनिवार्य है।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड RRB की विभिन्न वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वे कौन-कौन सी वेबसाइट्स हैं जहां से आप अपने एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे परीक्षा के लिए जाते समय अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ भी जरूर साथ रखें। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले 13 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवार को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इसके बाद Admit Card के टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
PET क्वॉलिफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
गणित विषय से जो प्रश्न पूछे जाएंगे वे 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इसमें नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि टॉपिक से जुड़े सवाल होंगे।
RRB की वेबसाइट्स के होम पेज पर RRB Group D Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इसके बाद Admit Card के टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रेलवे में ग्रुप C और ग्रुप D में लगभग 90,000 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लोको पायलट/टेक्निशियन के कुल 26,502 पदों पर भर्ती होगी। लोको पायलट के 17,673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। वहीं रेलवे रिक्रटमेंट बोर्ड CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62,907 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा हाल ही में RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था।
भारतीय रेलवे ने ने ग्रुप C के 26,502 और ग्रुप D के 62,907 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रेलवे को आवेदन की छंटनी करने में काफी समय लगा था।
परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न मल्टिपल चॉइस टाइप (MCQ) होंगे। गलत उत्तर देने के 1/3 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए चुने जाएंगे।
भारतीय रेलवे में RRB Group D लेवल 1 में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चलिए अब जानते हैं लिखित परीक्षा (CBT) और फिजिकल टेस्ट (PET) के बारे में। पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर ही होगा। परीक्षा के लिए जाते समय अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ भी जरूर रखें।
रेलवे ने अगस्त के महीने में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा ALP & Technicians के 60 हजार से ज्यादा पदों पर हुई थी। इन पदों पर 47 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। RRB Exam में 76.76 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62907 पदों पर नियुक्ति करेगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 18000 रुपये होगा। नौकरी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।
APL/technicians पद पर चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 19, 900 रुपए (सातवें सीपीसी पे मेट्रिक्स का दूसरा लेवल) के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों का डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
RRB Group C ALP/Technician की परीक्षाएं 9, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30, अगस्त और 4 सितंबर 2018 को आयोजित हुई थीं। RRB Group C ALP/Technician की पहले चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिला। इसमें 75 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है और हर गलत जवब के 1/3 अंक काटे जाएंगे।
रेलवे में RRB Group C ALP/Technician के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती परीक्षा 4 सितंबर को संपन्न हुईं। परीक्षाएं 9 अगस्त से शुरू हुई थीं। RRB Group C के बाद अब रेलवे ने RRB Group D की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है।
बता दें रेलवे बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। RRB Group D Level 1 में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं RRB Group C ALP/Technician में भी 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य विषय। परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
CBT में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनके उत्तर परीक्षार्थियों को देने होंगे। परीक्षा का प्रश्न पत्र 4 सेक्शन में विभाजित होगा। गणित सेक्शन से 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसमें 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के हिसाब से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान टॉपिक्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा में पूछे गए सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टिपल चॉइस होंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत अलग होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए यह 40 प्रतिशत, OBC श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत, SC श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और ST श्रेणी के लिए भी 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
जनरल साइंस- इसमें 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के हिसाब से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान टॉपिक्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य विषय।
एनालोजीज, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम, जम्बलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने की क्षमता, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य – तर्क और आकलन आदि टॉपिक होंगे।
नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि टॉपिक से जुड़े सवाल होंगे।