Railway RRB Group C ALP, Technician Result 2018: रेलवे रिक्रूटेंट बोर्ड ने एएलपी और टेक्निशियन रिक्रूटमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrb.gov.in/ पर चेक किया जा सकता है। इस वेबवाइट पर जाने के बाद कैंडिडेट को संबंधित रिक्रूटमेंट की वेबसाइट पर जाना होगा। आरआरबी एएलपी का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगली स्टेज दूसरे कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम या सीबीटी है। आरआरबी ने 62,907 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई है। इसके लिए करीब 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसके लिए रेलवे ने 400 सेंटर बनाए हैं।

रोजाना करीब 3 से 4 लाख कैंडिडेट्स इस एग्जाम में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं रेलवे के मुताबिक करीब 60 फीसदी तक की अटेंडेंस आ रही है। कुछ दिन पहले रेलवे ने घोषणा की थी RRB ALP Technicians Posts Result of 1st Stage CBT का ऐलान 5 नवंबर को या फिर उससे पहले कर दिया जाएगा। अब तमाम रेलवे भर्ती बोर्ड ने नतीजे 2 नवंबर को ही जारी कर दिए।

Live Blog

RRB ALP Result 2018, Railway RRB Group C ALP, Technician Result 2018 live Update:

19:52 (IST)03 Nov 2018
सिलेबस हो चुका है जारी

RRB ALP Technican 2nd stage के विभिन्न एग्जाम ट्रेड का सिलेबस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जा चुका है।

18:25 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: 17 तक हैं एग्जाम

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा करा रहा है. ग्रुप डी की पहले चरण की परीक्षा 17 दिसंबर तक चलने वाली है. ग्रुप डी की परीक्षा के एडमिट कार्ड हर एग्जाम के 4 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।

17:29 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: 19 से शुरू हो सकता है दूसरी स्टेज के एग्जाम

रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक दूसरी स्टेज CBT 19 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न एग्जाम ट्रेड से जुड़ा सिलेबस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदक अपने ट्रेड के हिसाब से सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं।

16:21 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: मोबाइल पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

आरआरबी एएलपी के परिणाम और स्कोर्स को आप आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको आरआरबी एएलपी के रिजल्ट का स्टोर और आंसर की मिल जाएंगी।

15:54 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: इससे होगा लॉगिन

रिजल्ट जानने के लिए कैंडिडेट को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। दरअसल लॉगिन करने के लिए ये जानकारियां पासवर्ड के साथ मांगी जाएंगी। सही जानकारी मुहैया कराने के बाद आप अपना परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।

15:44 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: कब आएंगे एडमिट दूसरे चरण के एडमिट कार्ड

रिजल्ट के साथ-साथ सभी आरआरबी की वेबसाइट पर कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। 2 स्टेज CBT के परीक्षा शहर व तिथि की सूचना 10 दिन पहले दी जाएगी। इसके एडमिट कार्ड भी परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

15:28 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: इनका आया है रिजल्ट

करीब 62,907 पदों के लिए 09 अगस्त से 04 सितंबर के बीच फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) की परीक्षा हुई थी। करीब 47 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। अब इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

14:23 (IST)03 Nov 2018
21 वेबसाइट्स पर जारी किया गया रिजल्ट

उम्मीदवारों का रिजल्ट (RRB Group C Result) आरआरबी की सभी 21 वेबसाइट्स पर जारी किया गया है। ग्रुप सी की परीक्षा के नतीजों का उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार था। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

13:59 (IST)03 Nov 2018
पीडीएफ फॉरमेट में दिया है रिजल्ट

ग्रुप सी की परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फाइल में दिए गए है। रिजल्ट (RRB Group C Result) के साथ रेलवे ने उम्मीदवारों के स्कोर भी जारी किए हैं। साथ ही फाइन आंसर की भी जारी कर दी गई है।

13:14 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018: आंसर की भी कर सकते हैं चेक

आरआरबी एएलपी के परिणाम और स्कोर्स को आप आरआरबी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यहां आपको आरआरबी एएलपी के रिजल्ट का स्टोर और आंसर की मिल जाएंगी।

12:22 (IST)03 Nov 2018
RRB ALP Result 2018, Railway RRB Group C ALP: इस दिन होगा सेकंड लेवल का एग्जाम

रिजल्ट के साथ-साथ सभी आरआरबी की वेबसाइट पर कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। फर्स्ट स्टेज में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब सेकेंड स्टेज सीबीटी एग्जाम में बैठना होगा। ये परीक्षा 12 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगी।