RRB ALP Group C, Group D Exam Admit Card 2018 Date: Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही ग्रुप सी, डी (अस्सिटेंट लोको पॉयलट और टेक्निशियंस) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। अस्सिटेंट लोको पॉयलट और टेक्निशियंस के 26,502 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती परीक्षा 9 अगस्त को होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 5 अगस्त को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मॉक टेस्ट लिंक 26 जुलाई को एक्टिवेट कर दिया गया था। इस पर उम्मीदवार अपने टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। उम्मीदवार के एग्जाम सेंटर, परीक्षा का समय और अन्य डिटेल्स उनके एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
ऐसे डाउनलोड करें RRB Recruitment Group C & D के एडमिट कार्ड: उम्मदीवार को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इसके बाद Admit Card के टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
परीक्षा पहले चरण की सीबीटी परीक्षा है। इसे लिखने के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। 60 मिनट में उम्मीदवारों को 75 प्रश्न हल करने होंगे। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए 80 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न 75 बहुविकल्प प्रश्न होंगे। निगेटिव मार्किंग होगी और हर गलत जवब के 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। चलिए अब विस्तार से जानते हैं परीक्षा के सिलेबस के बारे में।
गणित- इसमें 10वीं के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य रूप से नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि टॉपिक से जुड़े सवाल होंगे।
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग- एनालोजीज, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम, जम्बलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने की क्षमता, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य – तर्क और आकलन आदि टॉपिक होंगे।
जनरल साइंस- इसमें 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
जनरल अवेयरनेस- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य विषय।
