RPSC Headmaster Answer key 2018: Rajasthan Public Service Commission, RPSC, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन, आरपीएससी हेडमास्टर आंसर की 2018 जारी कर दी है। RPSC Headmaster Answer keys 2018 को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने 2 सितंबर 2018 को एग्जाम दिया था वह चेक कर सकते हैं कि उनके कितने जवाब सही थे। वहीं अगर को आपत्ति है तो वह 13 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
RPSC ने 1,200 हेडमास्टर्स की खाली पड़ी पोस्ट को भरने के लिए यह वेकेंसी निकाली थीं। इसके लिए RPSC ने 2 सितंबर को 3 घंटे का लिखित एग्जाम कराया था। इसके लिए RPSC ने दो पेपर कराए थे। यह दोनों पेपर मिलाकर 600 नंबर के थे। पेपर 1 में जनरल स्टडीज से संबंधित सवाल थे। वहीं पेपर 2 में एजुकेशन और एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े जनरल अवेयरनेस वाले सवाल थे। इस एग्जाम में निगेटिल मार्किंग भी थी। एक सवाल गलत होने पर 1/3 नंबर कटेंगे।
एक एग्जाम के लिए आपत्ति दर्ज कराने की फीस 100 रुपए है। इसके लिए SSO पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल सिलेक्ट करना है। उसके बाद यह RPSC एग्जाम सिलेक्ट करना है। इसके बाद Question Objection पर क्लिक करना है। अब जिन प्रशनों पर आपत्ति है उन पर आपत्ति दर्ज करा दें। एग्जाम की फीस कियोस्क या फिर वेबसाइट पर मौजूद ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से कर सकते हैं।
आयोग द्वारा फीस वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं बिना फीस जमा किए गए दर्ज कराई गईं आपत्तियां भी स्वीकर नहीं की जाएंगी। आपको बता दें कि एग्जाम के लिए आपत्ति केवल ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। किसी दूसरे माध्यम से भेजी गईं आपत्तियां स्वीकर नहीं की जाएंगी। साथ ही आपत्तियां केवल एक ही बार ली जाएंगी।
