RPSC Rajasthan 2nd Grade Senior Teacher Result 2018: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सीनियर टीचर ग्रुप 2 रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2015 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है उनके रोल नंबर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दिए गए हैं। अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सोशल साइंस और ऊर्दू के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए एग्जाम 7 फरवरी 2018 को आयोजित किया गया था। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ मार्क इंग्लिश में 192.63 ब्लाइंड और कम विजन वाली कैटेगरी के लिए कट ऑफ 43.35 है। वहीं जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 264.03 नंबर की है तो ब्लाइंड और कम विजन वाली कैटेगरी के लिए 92.70 नंबर की रही है।
ऐसे करें चेक: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट का लिंक आ रहा होगा उस पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद यहां पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसके बाद आप इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अगर आपका सिलेक्शन हुआ होगा तो आपका नाम इस लिस्ट में होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नॉन टीएसपी की 8162 और टीएसपी की 823 वेकन्सी निकाली थी। अलग विषयों के लिए अलग से एग्जाम हुए थे। कुल 9 विषयों में टीचर्स की वेकन्सी निकाली गई थीं।