बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2018, Bihar Board 10th Result 2018, BSEB 10th Result 2018 Date and Time: Bihar 10th Result 2018, The Bihar 10th Result 2018, BSEB 10th Result 2018 को Bihar School Examination Board 26 जून को जारी करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट दिन में 11:30 बजे जारी करेगा। Bihar Board BSEB, Bihar Matric Result 2018, Bihar Board Class 10th Result 2018, BSEB 10th Result 2018 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने 10वीं के एग्जाम 21 फरवरी को से लेकर 28 फरवरी तक कराए थे।
बिहार बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट bihar.indiaresults.com और examresults.net पर भी देख सकेंगे। पूरे राज्य में करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम दिए थे। बोर्ड ने एग्जाम 1,426 सेंटर्स पर कराए थे। मैट्रिक परीक्षा बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहली बड़ी परीक्षा थी, इसलिए बीएसईबी ने छात्रों के लिए एक टेली काउंसलिंग सत्र की व्यवस्था की गई थी ताकि छात्रों को परीक्षा के बारे में किसी तरह के भ्रम या तनाव से बचने में मदद मिले। 2016 की बात करें तो बिहार बोर्ड का 10वीं का कुल पासिंग परसेंटेज 46.66 फीसदी रहा था वहीं 2017 में बिहार बोर्ड का कुल पासिंग परसेंटेज 50.12 फीसदी रहा था। 2017 में बिहार बोर्ड में लड़कियों से लड़के ज्यादा पास हुए थे। लड़के और लड़कियों में करीब 9 फीसदी का अंतर था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट: Bihar 10th Result 2018 or BSEB Matric Result 2018 देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर Bihar 10th Result 2018 or BSEB Matric Result 2018 का लिंक दिखाई देगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। अब यहां जरूरी डिटेल्स डाल दें। जरूरी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। अब आपको रिजल्ट आपके सामने होगा।
42,705 उत्तरपुस्तिकाएं गायब, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार- बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 20 जून, 2018 को जारी होने थे लेकिन 42,705 परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने के बाद रिजल्ट्स लटक गए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा की 42 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं गायब हो गई हैं। उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने का मामला गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल, एस एस बालिका इंटर कॉलेज का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और स्कूल प्रिंसिपल समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल के अलावा स्कूल के नाइट गार्ड आस पूजन सिंह और अधिकारी छत्तू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में 17 जून को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एस एस बालिका इंटर कॉलेज से उत्तरपुस्तिकाओं के 213 बैग गायब हो गए थे। एक बैग में दो सौ कॉपियां होती हैं। कुल गायब हुईं कॉपियों की संख्या 42,705 है।