Republic Day Quotes Status in Hindi 2024, Happy Republic Day Wishes Quotes in Hindi 2024: 26 जनवरी तारीख हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है। साल 1950 से हर वर्ष 26 जनवरी की तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी, नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (इंडिया गेट के सामने) पर भारत के राष्ट्रपति की उपस्थिति में परेड होती है। हर वर्ष विभिन्न देशों से अतिथि वक्ता आमंत्रित किये जाते हैं। ये सब गणतंत्र दिवस पर होने वाले जश्न का हिस्सा हैं।

Republic Day Shayari In Hindi

गणतंत्र दिवस पर कुछ जोशीले कोट्स पढ़कर या भेजकर आप लोगों की तारीफ बटोर सकते हैं। ये कोट्स देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से लबालब हैं। इन कोट्स के जरिए आप अपनों को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दे सकते हैं। नीचे पढ़ें गणतंत्र दिवस पर इस्तेमाल करने के लिए कुछ शानदार कोट्स:

1.देश की सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं होता, इस सुख को पाने के लिए समाज संघर्ष करता है।
2.जिस राष्ट्र का युवा उद्देश्य विहीन हो जाए, उस राष्ट्र का पतन हो जाता है।
3.जीवन में सफल होने के लिए हर व्यक्ति को दूरदृष्टिता के साथ जीवन यापन करना चाहिए।
4.भारत राष्ट्र पर किसी एक व्यक्ति या किसी एक परिवार का एकाधिकार नहीं, ये लोकतांत्रिक देश है जिसमें हर विचारधारा का बराबर सम्मान है।
5.राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले युवाओं का ही जगत में सत्कार होता है।
6.भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जिसको कई महान गुरुओं के ज्ञान ने अपने ज्ञान से सशक्त और समृद्ध बनाया है।
7.भारत का गणतंत्र हमे आदेश देता है कि संविधान का सम्मान ही हर विद्यार्थी का पहला कर्तव्य होना चाहिए।
8.युवाओं को देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए हुए उन असंख्य बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए, जिनसे हम आज स्वतंत्र हैं।
9.विद्यार्थी अपने गुरुओं से मिले ज्ञान को राष्ट्र के हितों के संरक्षण के लिए लगा सकते हैं।
10.छात्र शक्ति द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प एक दिन अवश्य पूरा होगा।