उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 के लिए प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर, 2017 को जारी हुए थे। UPTET 2017 परीक्षा 15 अक्टूबर, 2017 को होगी। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में आपके लिए कुछ बेसिक टिप्स के बारे में जानना जरूरी है ताकि आप एग्जाम में कोई गलती न कर बैठें।
दस्तावेज- परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है लेकिन उसके साथ ही अभ्यार्थी को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इनके बिना अभ्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। एडमिट कार्ड के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र, परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र की ऑरिजनल कॉपी की भी जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के बिना आप टेस्ट नहीं दे सकेंगे। साथ ही एडमिट पर दिेए गए दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें। इनसे आपको काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेंगी। इन दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
अन्य जरूरी जानकारी
परीक्षा पैटर्न: चलिए अब जानते हैं परीक्षा के पैटर्न के बारे में। परीक्षा में दो पेपर या फिर 2 भाग होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और पेपर 2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप होंगे।
महत्वपूर्ण तारीख
एडमिट कार्ड- 05.10.2017 से 15.10.2017
परीक्षा- 15.10.2017
उत्तर कुंजी- 17.10.2017
असहमति दर्ज कराने की डेट – 21.10.2017
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2017
Step 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर UPTET पर क्लिक करें।
Step 3: UPTET Admit Card 2017 के डाउनलोड लिंक, सर्वर 1 या सर्वर 2 में से किसी पर भी क्लिक करें।
Step 4: जिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Step 5: आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
दो सर्वर लिंक ऑपशन: एडमिट कार्ड जारी होने से वेबसाइट क्रैश हो गई थी। इस समस्या से निपटने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए upbasiceduboard.gov.in पर 2 लिंक (सर्वर 1 और सर्वर 2) दिए गए हैं। आप आपना एडिमट कार्ड किसी भी सर्वर से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।