DHE Odisha +3 Admission List: डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन ने डिग्री +3 एडमिशन की पहली सलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट www.dheodisha.gov.in पर जारी की गई है। डीएचई ओडिशा सलेक्ट हुए उम्मीदवारों को एसएमएस(अगर फॉर्म में मोबाइल नंबर दिए गए हैं तो) के जरिए सूचना देगा। इसके अलावा ईमेल के जरिए भी डिपार्टमेंट चयनित उम्मीदवारों को उनके सलेक्ट होने की जानकारी देगा। इसके अलावा छात्र और उनके परिजन टॉल फ्री नंबर 155335 और 1800-345-6770 पर कॉल करके भी परिणाम जान सकते हैं।छात्र नतीजे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dheodisha.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित कॉलेज भी सलेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगी। पहले चरण में सलेक्ट हुए उम्मीदवारों की प्रवेश प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी। कक्षाएं 19 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। दूसरे चरण की लिस्ट 7 जुलाई को जारी की जाएगी।
ऐसे चेक करें DHE Odisha +3 result 2017–
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.dheodisha.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए DHE Odisha +3 result 2017 लिंक पर क्लिक करें।
वहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
योग्यता: छात्र काउंसिल ऑफ हायर सैकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा से 12वीं पास हो या फिर उसके समकक्ष एग्जाम पास किया हो। अलग-अलग संकाय में प्रवेश मेरिट आधार पर दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट: मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
