बिहार पुलिस बड़े पैमाने पर कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती करने जा रही है। 9,900 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर, 2017 को होगी। बता दें भर्ती का नोटिफिकेशन सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने बीते महीने जारी किया था। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 सितंबर, 2017 को जारी कर दिए गए थे। इसी बीच बोर्ड ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने रिजेक्टिड एप्लीकेशन्स की दूसरी सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन रद्द हो गए हैं उनके नामों की दूसरी सूची बोर्ड ने अपनी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिए हैं। ज्यादातर लोगों के आवेदन रद्द होने की वजह सही फॉर्मैट में अप्लाई नहीं करना है। लिस्ट में जिनके नाम हैं वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। जिन्होंने सही फॉर्मेट में आवेदन नहीं किया, उनके आवेदन रद्द हो गए हैं।

इस सूची को देखने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर ही आपको रद्द हुई एप्लीकेशन्स का नया नोटिफिकेशन लिंक नजर आएगा। लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। पीडीएफ फाइम में उन लोगों के नाम हैं जिनके आवेदन रद्द हो गए हैं। बता दें रिजेक्टिड एप्लीकेशन्स की पहली लिस्ट 2 अक्टूबर को भी जारी की गई थी।

कॉन्स्टेबल भर्ती
बता दें 9,900 पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन 2 चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में पहुंचने के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में 100 में से न्यूनतम 30 मार्क्स हासिल करने होंगे। इसके बाद 100 मार्क्स का फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट (PET) होगा। इसमें रेस, शॉट पुट, हाई जम्प राउंड कम्पटीशन होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट (PET) के आधार पर तैयार की जाएगी।