REET Mains Exam Date 2025 को लेकर राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) मेन्स 2025 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य में प्राथमिक (Level-1) और उच्च प्राथमिक (Level-2) शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

REET Mains 2025 परीक्षा कब होगी?

RSSB द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, REET Mains 2025 परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (शिफ्ट) में होगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

REET Mains Exam Schedule 2025 (विषयवार)

Level-1 (प्राथमिक शिक्षक – सामान्य)

17 जनवरी 2026 | 10:00 AM – 12:30 PM

Level-2 (उच्च प्राथमिक – विज्ञान-गणित)

18 जनवरी 2026 | 10:00 AM – 12:30 PM

Level-2 (उच्च प्राथमिक – सामाजिक अध्ययन)

18 जनवरी 2026 | 3:00 PM – 5:30 PM

Level-2 (उच्च प्राथमिक – अंग्रेजी)

19 जनवरी 2026 | 10:00 AM – 12:30 PM

Level-2 (उच्च प्राथमिक – हिंदी)

19 जनवरी 2026 | 3:00 PM – 5:30 PM

Level-1 (प्राथमिक शिक्षक – संस्कृत)

20 जनवरी 2026 | 10:00 AM – 12:30 PM

Level-2 (उच्च प्राथमिक – संस्कृत)

20 जनवरी 2026 | 3:00 PM – 5:30 PM

REET Mains Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

REET Mains Admit Card 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं

स्टेप 2. होमपेज पर “REET Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें

स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा

स्टेप 5. उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा।

REET Mains 2025 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

RSSB के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,759 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

REET Level-1 (कक्षा 1 से 5): 5,636 पद

REET Level-2 (कक्षा 6 से 8): 2,123 पद

यह भर्ती राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत की जा रही है।

REET Mains 2025 पात्रता

REET Mains 2025 में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने REET 2022 या REET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

शैक्षणिक योग्यता:

स्नातक / स्नातकोत्तर / B.Ed में न्यूनतम 50% अंक

या 45% अंकों के साथ 1-वर्षीय B.Ed (NCTE मानदंड अनुसार)

या 50% अंकों के साथ 4-वर्षीय BElEd / BA-BSc Ed / BA Ed

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह, परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें और परीक्षा से पहले REET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जरूर दोहराएं, साथ ही किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।