राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2025 जारी करने वाला है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, आरबीएसई बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। 12वीं बोर्ड परिणाम इसी हफ्ते में आने की संभावना है। इसके बाद अगले हफ्ते में 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट से पहले बोर्ड के अधिकारी परिणाम जारी किए जाने की तारीख से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी करेंगे। फिर उस तारीख को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, दोनों कक्षाओं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

JAC 9th Result 2025 DIRECT LINK HERE

राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए RBSE Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जानें रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर नई और ताजा जानकारी की LIVE Update

Live Updates
10:52 (IST) 14 May 2025
RBSE Rajasthan Board Result 2025 LIVE: कहां मिलेगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

10:24 (IST) 14 May 2025
RBSE Rajasthan Board Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की संभावित तारीख

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई परिणाम 2025 को 18 से 24 मई के बीच जारी किया जा सकता है।

09:49 (IST) 14 May 2025
RBSE Rajasthan Board Result 2025 LIVE: कैसे जारी होगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसकी पल-पल की जानकारी यहां मिलेगी।

09:29 (IST) 14 May 2025
RBSE Result 2025 Date Kab Aayega LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तारीखें

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई अपडेट के अनुसार, आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 को मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सही तारीखों की जानकारी बोर्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

09:27 (IST) 14 May 2025
RBSE Result 2025 Date Kab Aayega LIVE: क्या है लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान बोर्ड इस सप्ताह के अंत में आरबीएसई कक्षा 10वीं,12वीं परिणाम 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें रिजल्ट की तारीख, समय और स्थान के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया जाएगा।