राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज (30 मई, 2024) के दिन आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2024 (RBSE Class 8th Result 2024) को दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 8वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट (Rajasthan Board official website) rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajsaladarpan.nic.in पर आरबीएसई कक्षा 8 रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 के परिणाम (Rajasthan Board Class 8 Result) जारी होने के बाद छात्र और उनके अभिभावक यहां जनसत्ता पर दिए जाने वाले डायरेक्ट रिजल्ट लिंक को ओपन करके, छात्र का रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं (Rajasthan Board 8th Class Annual Examinations) को 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 के बीच पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बोर्ड ने 29 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और अंक भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया था। आरबीएसई 5वीं कक्षा के लिए इस वर्ष 12 लाख 64 हजार 913 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 12 लाख 52 हजार 127 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट 2024 (Rajasthan Board Class 5 Result 2024) का इंतजार कर रहे छात्र और उनके अभिभावक यहां जानें आरबीएसई कक्षा 8 रिजल्ट 2024 (RBSE Class 8 Result 2024) की सबसे सटीक और भरोसेमंद LIVE UPDATE

Live Updates
14:40 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: यहां जारी होंगे परिणाम और रिजल्ट लिंक

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम राजस्थान बोर्ड के बजाय शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया जाएगा और रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक rajshaldarpan.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा।

14:31 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद सचिव कृष्ण कुणाल नतीजों को जारी करने वाली फाइल का अध्यन कर रहे हैं और कुछ मिनटों बाद परिणाम घोषित करेंगे।

14:05 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान स्कूल शिक्षा सचिव पहुंचे मुख्यालय

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल पहुंचे, जयपुर शिक्षा परिषद के मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

13:51 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: क्या जारी होगी मेरिट लिस्ट ?

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: यह देखना अभी बाकी है कि राजस्थान बोर्ड इस बार मेरिट लिस्ट जारी करेगा या नहीं। हालाँकि, 2023 और 2022 में, बीकानेर बोर्ड द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की गई थी।

13:39 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: ऑनलाइन कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद,छात्र इस प्रक्रिया का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rajshaldarpan.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर चमक रहे ‘परिणाम 2024’ के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: उम्मीदवार को एक नए टैब पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

स्टेप 4: फिर दिए गए फ़ील्ड में अपना आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

स्टेप 5: परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

13:23 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: इन तारीखों में हुई थी राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षाएं ?

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल की अवधि के बीच दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित की गई थीं।

13:11 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: पिछले वर्ष कितने छात्रों को मिली फर्स्ट डिवीजन ?

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: पिछले वर्ष, राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए आकंड़ो के अनुसार, 8,119 छात्रों ने A1 ग्रेड हासिल किया, जबकि 54,889 छात्रों ने A2 ग्रेड प्राप्त किया। इसके अलावा, 76,139 छात्र सी ग्रेड (50-60%) के साथ उत्तीर्ण हुए, और 1,16,262 छात्र डी ग्रेड (40-50%) के साथ उत्तीर्ण हुए।

12:56 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: पास होने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत अंक

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

12:46 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: इतने छात्रों को है राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट का इंतजार

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के लिए इस वर्ष 12,64,913 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 12,52,127 छात्रों ने वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

12:28 (IST) 30 May 2024
RBSE Class 8th Result 2024 LIVE: कब और कहां जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के नतीजे ?

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई कक्षा 8 के परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajsthan.gov.in और rajshaldarpan.nic.in पर देख सकते हैं।