RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 Date: राजस्थान स्कूल एजुकेशन बोर्ड (RBSE) बहुत जल्द चार बड़े परिणाम घोषित करने वाला है, जिसमें 5वीं और 8वीं कक्षा भी शामिल है। इन दोनों कक्षा के रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा जारी किया जाएगा और उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र और उनके अभिभावक परिणाम जारी होने के बाद रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करके नतीजों को देख सकेंगे।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024: Check Here

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों को जारी करने के साथ जिलेवार परिणाम, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे। अगर आप के बच्चे ने भी राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षा दी है, तो यहां जान लीजिए नतीजों के जारी होने से लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक की LIVE UPDATE

Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: Check Here

Live Updates
15:50 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में कोई छात्र नहीं होगा फेल

राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं और इन नतीजों की खास बात है कि इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहेगा क्योंकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 8वीं कक्षा तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता।

14:53 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे ?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई रिजल्ट 2023 20 मई के बाद जारी किया था लेकिन इस बार रिजल्ट 20 मई से पहले जारी होने की उम्मीद की जा रही है।

14:11 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024: कैसे जांचें आरबीएसई 5वीं, 8वीं का रिजल्ट ?

स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट – rajsaladarpan.nic.in पर जाएं

स्टेप 2: स्क्रीन पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें

स्टेप 3: नई विंडो में एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा

स्टेप 4: पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें

स्टेप 5: आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्टेप 6: आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 मार्कशीट के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

स्टेप 7: इस पर उल्लिखित विवरण देखें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें।

13:36 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 2024 में कितने छात्र उपस्थित हुए?

आरबीएसई आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 14,59,415 छात्रों ने दाखिला लिया और 14,38,190 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस बीच, आरबीएसई कक्षा 8वीं में 12,64,913 छात्रों ने दाखिला लिया और 12,52,127 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

12:17 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या मिलेगी जानकारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी होने में अब कुछ समय बाकी रह गया है। इन दोनों कक्षाओं के नतीजों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें नतीजों के साथ टॉपर्स की जानकारी भी साझा की जाएगी।

09:45 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हुई।

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजों को जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है और बोर्ड अध्यक्ष द्वारा अंतिम स्वीकृति मिलते ही नतीजों को जारी कर दिया जाएगा।

09:12 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कहां जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

08:51 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा परिणाम

प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा और उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

08:12 (IST) 15 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। तारीखों का खुलासा जल्द होगा।

19:41 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: कब आ सकता है 8वीं का रिजल्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 17 मई को 8वीं परीक्षा परिणाम घोषित किया था। इस बार भी 20 मई के आसपास 8वीं का परिणाम आने के आसार हैं। 

18:48 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: 8वीं के स्टूडेंट्स को दिए जाते हैं ग्रेड

राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं में फेल हुआ स्टूडेंट्स 9वीं में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

18:18 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड इसी हफ्ते जारी कर सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ओर से 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है। 5वीं और 8वीं के रिजल्ट के बाद ही 10वीं-12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। वह भी इसी हफ्ते आने की उम्मीद लगाई जा रही है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा होगी।

16:51 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: नतीजों के साथ मिलेगी यह जानकारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा और इन नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और रैंक, जिलेवार परिणाम के साथ अन्य जानकारी भी जारी की जाएगी।

15:49 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं में कितने छात्र हैं ?

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष 14.77 लाख रजिस्टर्ड छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जो अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

14:44 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल ?

इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा में करीब 12.80 लाख रजिस्टर्ड छात्रों ने उपस्थिति दर्ज की है, जिन्होंने 28 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित हुई परीक्षाओं में भाग लिया था।

13:48 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे कैसे जारी होंगे ?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

12:57 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: इन तारीखों में जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आरबीएसई 5वीं और 8वीं के नतीजों को 15 या 16 मई के दिन घोषित किया जा सकता है।

12:14 (IST) 14 May 2024
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 LIVE: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा देकर नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र और उनके माता-पिता इन दो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1. rajeduboard.rajasthan.gov.in

2. rajresults.nic.in