RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024 Date: राजस्थान स्कूल एजुकेशन बोर्ड (RBSE) बहुत जल्द चार बड़े परिणाम घोषित करने वाला है, जिसमें 5वीं और 8वीं कक्षा भी शामिल है। इन दोनों कक्षा के रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा जारी किया जाएगा और उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र और उनके अभिभावक परिणाम जारी होने के बाद रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करके नतीजों को देख सकेंगे।
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2024: Check Here
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों को जारी करने के साथ जिलेवार परिणाम, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे। अगर आप के बच्चे ने भी राजस्थान बोर्ड पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षा दी है, तो यहां जान लीजिए नतीजों के जारी होने से लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक की LIVE UPDATE
Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 LIVE: Check Here
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सोमवार को दोपहर 12:15 बजे जारी किया जाएगा। 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षा में इस साल कुल 26 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इसमें से 8वीं की परीक्षा में 12 लाख से अधिक और 5वीं की परीक्षा में 14 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे। रिजल्ट आने के बाद बच्चों के अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। वहीं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था। बोर्ड की ओर से अभी कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। रिजल्ट भी जल्द ही घोषित होगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर भी जारी कर दिया जाएगा। इस वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा। वहां स्टूडेंट्स अपनी जानकारी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी 10वीं-12वीं की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। नतीजों के साथ टॉपर्स की डिटेल और जिलेवार परिणाम को भी जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 10वीं और 12वीं से पहले जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख से जुड़ी अधिसूचना जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी कर दी जाएगी।
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित हुई थीं। इस साल लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे 20 मई को जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का परिणाम जारी होने में अभी 10-15 दिन का समय लग सकता है। पहले 12वीं और फिर 10वीं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड सूत्रों से मिली अपडेट के मुताबिक, आरबीएसई सबसे पहले 8वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा उसके बाद 5वीं कक्षा के नतीजे अगले दिन जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 5वीं, 8वीं के नतीजे भी बोर्ड कक्षाओं की तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे और नतीजों के साथ टॉपर्स की डिटेल और जिलेवार परिणाम को भी जारी किया जाएगा।
राजस्थान शिक्षा विभाग से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आरबीएसई ने अभी तक 5वीं, 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा नहीं किया है, जिसके चलते अगले 10 से 15 दिनों तक परिणामों को जारी करने की तारीखों और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परिणामों को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 18 तारीख को 5वीं और 19 तारीख को 8वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। इन नतीजों का नोटिफिकेशन आज रात या कल सुबह किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी होने वाले हैं, ऐसे में यह बात सभी छात्रों और अभिभावकों को पता होनी चाहिए कि 5वीं और 8वीं में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा, जिसके पीछे वजह है शिक्षा का अधिकार अधिनियम।
स्टेप 1. सबसे पहले सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर दिख रहे राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 3. सामने खुली विंडो में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4. डिटेल सबमिट करते ही रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है, ऐसे में छात्र जान लें कि उन्हें अपना परिणाम वेबसाइट पर देखने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम में कोई भी बच्चा फेल नहीं होगा। यह गाइडलाइन सरकार की तरफ से जारी की गई है।
राजस्थान बोर्ड पहले 5वीं और 8वीं के नतीजे rajsaladarpan.nic.in पर जारी करेगा। छात्रों को चाहिए कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम को लेकर किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
आरबीएसई परिणाम 19 मई को शाम 4 बजे विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए घोषित किए गए थे। जबकि कला के लिए 25 मई को घोषित किए गए। उत्तीर्ण प्रतिशत 95.65 प्रतिशत था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और 97.39 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। जबकि विज्ञान स्ट्रीम में लड़कों को 94.72 प्रतिशत अंक मिले थे। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों ने 95.85 प्रतिशत जबकि लड़कियों ने 98.01 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इसे लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन आने वाला है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा जारी किया जाएगा। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र यहां डायरेक्ट अपना परिमाम देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्रों को भी अपने परिणाम का इंतजार है। बता दें कि 5वीं और 8वीं में किसी बच्चे को फेल नहीं किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के परिणाम जानने के लिए छात्र के पास रोल नंबर, स्कूल का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि होनी जरूरी हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से 'राइट टू एजुकेशन' एक्ट के तहत सभी स्टूडेंट्स को पास किया जाएगा। हालांकि कोई छात्र अगर अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वह रिवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकता है। रिवैल्युएशन में उसकी कॉपियों की दोबारा जांच होगी और फिर जो मार्क्स आएंगे वहीं अंतिम माने जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के छात्रों की बात करें, तो इस वर्ष आरबीएसई 8वीं में 12.80 लाख छात्र और आरबीएसई 5वीं में करीब 14.77 लाख छात्र रजिस्टर्ड हैं।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी होने वाला है और इन परिणामों की जांच करने के लिए छात्र का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।