RBSE Rajasthan Board Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 1 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।
RBSE Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट एक से दो दिनों में घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट ही डेट नहीं जारी की गई है।
12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा। साइंस स्ट्रीम में 97.55 फीसदी छात्राएं सफल हुई, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का पास प्रतिशत 98.62 फीसदी रहा। वहीं साइंस स्ट्रीम में 95.98 फीसदी छात्र और कॉमर्स में 96.93 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
12वीं साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 96.58 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 97.53 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 98.62 फीसदी और छात्रों का 96.93 फीसदी है।
कॉमर्स में छात्राओं का पास प्रतिशत 98.62% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 96.93% । वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्राओं का पास प्रतिशत 97.55 फीसदी और छात्रों का प्रतिशत 95.98% रहा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस में 96.68 फीसदी और कॉमर्स में 97.53 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। रिजल्ट 2.15 बजे घोषित किया जाएगा।
आरबीएसई के अध्यक्ष और राजस्थान के शिक्षा मंत्री आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरबीएसई 12 वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही मिनट में घोषित होने वाला है।
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर थोड़ी देर में रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं टाॅपर की सूची जारी कर सकता है। साल 2022 और साल 2021 में टाॅपर सूची नहीं जारी की गई है।
पिछली बार 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया था।
पिछली बार राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 24 जुलाई को घोषित किया गया था।
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट थोड़ी ही देर में घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की का रिजल्ट शिक्षा मंत्री और आरबीएसई अध्यक्ष द्वारा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से घोषित किया जाएगा।
छात्र रिजल्ट घोषित होने के कुल दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम के बाद राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित करेगा।
छात्र अपने परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड को रख लें।
पिछले बार कोरोना संक्रमण के कारण राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।
पिछले साल राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में2,35,954 विद्यार्थी सफल हुए थे, जिनमें से 1,55,581 छात्र और 80,373 छात्राएं थी। 12वीं का पास प्रतिशत 99.97 फीसदी था।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।
12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद राजस्थान बोर्ड 15 जून तक 10वीं के भी नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि अभी 10वीं के रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
रिजल्ट की घोषणा राजस्थान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेंगे। उसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कुल 27,339 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए इस साल 2,32,005 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आयोजित की गई थी।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए RBSE Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था।