Rajasthan Board 12th Result 2024 Direct Link: राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम का परिणाम आज 12.15 पर जारी कर दिया गया। छात्रों को कबसे अपने रिजल्ट का इंतजार था। आज 12वीं के कला, विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम एक साथ जारी कर दिया गया। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया गया। परिणाम जारी करने के बाद रिजल्ट के लिंक को एक्टिव कर दिया गया। लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें।
Rajasthan Board 12th result direct link here
बता दें कि आरबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित कीं थी। जबकि प्रेक्टिलक एग्जाम 15 से 20 फरवरी को आयोजित की गईं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं।
छात्र अपने रोल नंबर-वार आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। छात्र जिला-विशिष्ट मेरिट सूची डाउनलोड करके नाम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
डिजीलॉकर के माध्यम से आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 कैसे देखें?
- सबसे पहले डिजीलॉकर ऑनलाइन पोर्टल या digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज के ऊपरी बाएं साइड पर जाकर साइन अप पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर दर्ज करें और छह अंकों का ओटीपी बनाएं।
- विवरण जमा करें और उपयोगकर्ता नाम सेट करें। एक बार जब आपका अकाउंट डिजीलॉकर पर बन जाता है, तो आप उसके जरिए परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
- इसके बाद, ‘शिक्षा’ टैब पर ‘आरबीएसई बोर्ड’ पर क्लिक करें।
- कक्षा 12वीं परिणाम पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर या आरबीएसई के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कक्षा 12वीं के परिणाम/मार्कशीट/प्रमाणपत्र स्क्रीन पर आपके सामने होगा।