RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 Direct Link on rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया। रिजल्ट 12.15 पर जारी कर दिया गया। छात्रों अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकते हैं। आज 12वीं के सभी स्ट्रीम्स कला, विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए रिजल्ट के आधिकारिक लिंक rajresults.nic.in को एक्टिव कर दिया गया। डायरेक्ट लिंक के जरिए छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RAJASTHAN BOARD 12TH RESULT DIRECT LINK HERE

बता दें कि आरबीएसई ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित कीं थी। जबकि प्रेक्टिलक एग्जाम 15 से 20 फरवरी को आयोजित की गईं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं।

छात्र अपने रोल नंबर-वार आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। छात्र जिला-विशिष्ट मेरिट सूची डाउनलोड करके नाम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 कैसे देखें?

सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

अब 2024 12वीं आरबीएसई परिणाम के लिंक चुने।

उस स्ट्रीम नाम का चयन करें जिसके परिणाम को सत्यापित किया जाना है।

अब अपना रोल नंबर टाइप करें।

इसके बाद “सबमिट पर क्लिक करें”।

आपकी स्क्रीन पर आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 सामने होगा।

छात्रों को अपना आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 rajresults.nic.in से सेव करना होगा।

पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी

आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024 के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत है। आरबीएसई परिणाम 2024 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने ग्रेड की समीक्षा कराना चाहते हैं, वे पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पिछले साल, आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2023 25 मई, 2023 को जारी किया गया था। 18 मई को विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 जारी किया गया था।