RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणम जारी हो गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए रिजल्ट की लिंक एक्टिव कर दी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे, कहां और किन स्टेप को फॉलो कर आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 लाइव: लिंग के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत

RBSE 10वीं रिजल्ट 2024 लाइव: लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।

RAJASTHAN BOARD `10TH RESULT DIRECT LINK HERE

बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in और इसके साथ ही हमारे सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि इस बार 10 में 10 लाख 62 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है।

कहां देखें आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

rajresult.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov., education.indianexpress.com

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट्स rajresult.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर कक्षा 10वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रिजल्ट पेज के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे रोल नंबर या एडमिट कार्ड।

स्टेप 5. लॉग इन करते ही आपका आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 6. भविष्य की जानकारी के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

2.5 लाख से ज्यादा लड़कों को मिली फर्स्ट डिवीजन

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल लड़कों के प्रदर्शन में बेहतरीन वृद्धि हुई है। कुल 274522 लड़कों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। वहीं 191769 लड़के सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। थर्ड डिवीजन हासिल करने वाले लड़कों की संख्या 43005 है। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए 14686 स्टूडेंट्स का नाम है। वहीं कुल 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।