राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 29 मई के दिन शाम 5 बजे आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2024 (RBSE Class 10th Result 2024 today) को जारी कर दिया है। इन नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने की और उन्होंने ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणामों की घोषणा भी करेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 93.03 प्रतिशत रहा है और दौसा जिले की गुड़िया मीना ने राज्य में 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट ((Rajasthan Board 10th results) जारी होने के बाद आरबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव (RBSE class 10th result link) कर दिया जाएगा। इसके अलावा छात्र education.indianExpress.com पर भी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 को देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस (Rajasthan Board 10th Result Press Conference) में बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा (Mahesh Chandra Sharma) नतीजों के जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन, सरकारी और निजी स्कूलों का प्रदर्शन, टॉपर्स की डिटेल, पूरक परीक्षाएं और स्क्रूटनी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा करेंगे।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2024 (Rajasthan Board Class 10 Exam 2024) का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 के बीच किया गया था और इन परीक्षाओं को दो शिफ्ट में पूरा किया गया था। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 (Rajasthan Board Result 2024) का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 (RBSE 10th Result 2024) की सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद LIVE UPDATE
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 LIVE: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम इस प्रकार हैं।
कुल पंजीकृत छात्र: 10,66,270
कुल छात्र उपस्थित हुए: 10,41,373
कुल छात्र उत्तीर्ण हुए: 9,42,360
कुल लड़कियां उत्तीर्ण हुईं: 4,40,608
कुल लड़के उत्तीर्ण हुए: 5,01,752
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, वह पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं। पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की सही तारीख और प्रक्रिया आज शाम 5 बजे आरबीएसई राजस्थान 10वीं परिणाम की घोषणा के बाद साझा की जाएगी।
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: पिछले साल यानी साल 2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.3 फीसदी था तो लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78 फीसदी ही रहा था।
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: पिछले साल यानी2023 में राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने वाले छात्रों का आकंड़ा इस प्रकार है।
पंजीकृत छात्रों की संख्या: 10,66,270
उपस्थित छात्रों की संख्या: 10,41,373
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 9,42,360
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इस प्रक्रिया के जरिए अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
स्टेप 1: बोर्ड की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए बीएसईआर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4: आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
इस साल 10वीं कक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एग्जाम 7 मार्च से 30 मार्च तक हुए थे। आज प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी होगा। इसमें 7 हजार 63 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पिछले 6 साल का पासिंग प्रतिशत देखेंगे तो 2018 और 2019 में सबसे कम प्रतिशत रहा था।
2023 में 90.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2021 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी था।
2020 में 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 80.64 फीसदी था।
2019 में 79.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
2018 में 79.86 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। इस बार 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। 2023 में 1 जून को रिजल्ट की घोषणा हुई थी। पिछले 90.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद आरबीएसई तीन आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर देगा, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
आरबीएसई अजमेर राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज शाम 5 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 घोषित करेगा। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को शिक्षा विभाग के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
