RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date And Time, Kab Tak Aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। तारीख को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। कल यानी 20 मई को राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं के छात्रों को भी अपने परिणाम का इंतजार है। 10वीं की रिजल्ट की तारीख को लेकर बोर्ड के अधिकारी खुलासा करेंगे।
RAJASTHAN BOARD 10TH RESULT 2024 DIRECT LINK
अभी तक सिर्फ यही जानकारी सामने आई है कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट इस महीने के आखिरी में जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 30 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिणाम की तारीख को लेकर बोर्ड के अधिकारी घोषणा करेंगे। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के लिए आधिकारिक लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। अगर किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है तो वह एडमिट कार्ड देख सकता है।
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के दाईं ओर समाचार अपडेट पर जाएं।
- अब परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- माध्यमिक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें और एक लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।