WBBSE Madhyamik 10th Result 2018, RBSE BSER, Maharashtra HSC Result 2018 Live Updates: बोर्ड एग्जाम के बार अब सभी राज्यों का रिजल्ट आने का सिलसिला चल रहा है। Central Board of Secondary Education CBSE ने आज CBSE Result 2018, CBSE Result for Class 10 जारी कर दिया है। CBSE 10th Result 2018, CBSE Class 10 Result 2018 को Central Board of Secondary Education अपनी आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जारी किया है। इसके अलावा West Bengal Madhyamik Result 2018, West Bengal 10th Result 2018, WBBSE Result 2018 1 जून को जारी किया जाएगा। वेस्ट बंगाल बोर्ड अपना 12वीं का रिजल्ट भी 4 जून को जारी करने जा रहा है। इसके अलावा Maharashtra HSC results 2018 31 मई तक जारी किया जा सकता है। इसके अलावा RBSE 10th result 2018 को भी 10 जून को जारी किया जाएगा।

Live Blog

CBSE, WBBSE Madhyamik, RBSE, BSEB 10th, 12th Result 2018 LIVE UPDATES

Highlights

    16:26 (IST)29 May 2018
    56% लड़कियों ने दिए एग्जाम

    इस बार परीक्षा में लड़कियों की संख्या 6,21,366 थी, जो कुल संख्या का 56 प्रतिशत थी। इस बीच, 4,81,555 लड़कों ने इस साल परीक्षा दी थी, जो कि कुल संख्या का 44 प्रतिशत थे।

    15:42 (IST)29 May 2018
    4,460 सेंटर्स पर हुए एग्जाम

    देश और विदेश में मौजूद 17,567 स्कूलों ने 4,460 सेंटर्स पर स्टूडेंट्स के 10वीं बोर्ड के एग्जाम लिए थे। पश्चिमी बंगाल की टॉपर शायान मांझी के आए 492 नंबर।

    14:34 (IST)29 May 2018
    इतने स्टूडेंट्स के आए 95 फीसदी से ज्यादा नंबर

    इस बार सीबीएसई बोर्ड के तहत 16,24,682 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इनमें से 14,08,594 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल 27,476 स्टूडेंट्स ने 95 फीसदी से ज्यादा नंबर पाए हैं।

    14:26 (IST)29 May 2018
    लड़कियों ने मारी बाजी

    इस बार लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 88.67 फीसदी रहा है। वहीं लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.32 फीसदी लड़के पास हुए हैं। मतलब कुल मिलाकर 3.35 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं।

    14:17 (IST)29 May 2018
    86.70 रहा रिजल्ट

    इस बार CBSE बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट 86.70 फीसदी रहा है। वहीं इस बार 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। टॉपर्स के 500 में से 499 नंबर आए हैं।

    14:08 (IST)29 May 2018
    CBSE 10th Result 2018 SMS पर

    CBSE 10th Result 2018 आप स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। यह तरीका भी बहुत आसान है। स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर इन नंबर्स पर सेंड करना होगा।
    MTNL- 52001
    BSNL- 57766
    Aircel - 5800002
    Idea - 55456068
    Tata Teleservices- 54321, 51234 और 5333300
    Airtel - 54321202
    National Informatics Centre - 9212357123
    इसके अलावा आप 7738299899 पर - cbse10 <rollno> <sch no> <center no> - SMS कर भी नतीजे देख सकते हैं।

    13:53 (IST)29 May 2018
    ये हैं टॉपर

    डीपीएस गुरुग्राम के प्रखर मित्तल, बिजनौर के आरपी स्कूल के रिमझिम अग्रवाल, शामली की नंदिनी गर्ग और कोचीन के श्रीलक्ष्मी ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है।

    13:35 (IST)29 May 2018
    CBSE ने जारी किए 10th के नतीजे

    Central Board of Secondary Education, CBSE कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। CBSE Class 10 examinations Results जारी कर दिए हैं। 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट्स देख सकते हैं। नतीजे https://cbseresults.nic.in/ पर जारी कर दिए गए हैं।

    13:24 (IST)29 May 2018
    यहां चेक करें RBSE Rajasthan 10th Result

    छात्र रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट examresults.net/rajasthan और indiaresults.in पर भी देखा जा सकेगा।

    13:12 (IST)29 May 2018
    10 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे West Bengal Board के 10th के एग्जाम

    इस साल लगभग 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने West Bengal Board Madhyamik Examinations 2018 में हिस्सा लिया था। 2017 में बोर्ड ने नतीजे 27 मई को घोषित किए थे।

    13:06 (IST)29 May 2018
    SMS से ऐसे चेक करें WBBSE 10th Result 2018

    रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर WB10 टाइप करें इसके बाद एक स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें। अब इसे 56263 पर सेंड कर दें। उदाहरण WB10<space>ROLL NUMBER send to 56263।

    13:00 (IST)29 May 2018
    CBSE 10th Result 2018 ऐसे करें चेक

    CBSE का 10th का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं। अब यहां ‘CBSE 10th Result 2018’ का रिजल्ट देखने का लिंक दिखाई देगा। अब इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अब नया पेज खुल जाएगा। अब नए पेज पर जरुरी डिटेल्स डाल दें। डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।